लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

राजनीति के दिग्गजों ने शीला दीक्षित के निधन पर जताई शोक संवेदना

दिल्ली के विकास के लिये उन्होंने काफी कार्य किये। उनके निधन से न केवल दिल्ली बल्कि पूरे देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री, केरल की पूर्व राज्यपाल एवं दिल्ली कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित के निधन पर आज गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। 
श्री कुमार ने यहां अपने शोक संदेश में कहा कि श्रीमती दीक्षित एक प्रख्यात राजनेता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी थीं। वह मृदुभाषी, बेहद मिलनसार एवं लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थीं। दिल्ली के विकास के लिये उन्होंने काफी कार्य किये। उनके निधन से न केवल दिल्ली बल्कि पूरे देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। 
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दु:ख की इस घड़ में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। 
गौरतलब है कि दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री रही और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की वर्तमान अध्यक्ष शीला दीक्षित का दिल का दौरा पड़ने से आज अपराह्न यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 81 वर्ष की थीं। उनके परिवार में पुत्र संदीप दीक्षित और पुत्री लतिका दीक्षित हैं। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं।
रघुवर ने शीला दीक्षित के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित के निधन पर आज शोक संवेदना व्यक्त की। श्री दास ने यहां अपने शोक संदेश में कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करे। 

गौरतलब है कि दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री रही, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की वर्तमान अध्यक्ष एवं केरल की पूर्व राज्यपाल शीला दीक्षित का दिल का दौरा पड़ने से आज अपराह्न दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 81 वर्ष की थीं। उनके परिवार में पुत्र संदीप दीक्षित और पुत्री लतिका दीक्षित हैं। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं।

दिल्ली के विकास के लिये दीक्षित को याद रखा जायेगा : घनश्याम तिवाड़

राजस्थान के पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाड़ ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये कहा कि दिल्ली के विकास के लिये उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। श्री तिवाड़ ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्रीमती दीक्षित के निधन की दु:खद खबर से वह आहत है। उन्होंने अपना सारा जीवन समाज सेवा में लगा दिया व देश की राजधानी दिल्ली को विकसित करने में व उनके राजनीति में अतुलनीय योगदान को भुलाया नहीं जा सकेगा।
दीक्षित के निधन पर सचिन पायलट ने शोक व्यक्त किया

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्य के उपमुख्यमंत्री श्री पायलट ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्रीमती दीक्षित एक सच्ची कांग्रेसी थी और उन्होंने दिल्ली के चहुंमुखी विकास के साथ-साथ आधुनिक रूप देने में पूर्ण सक्रियता तथा निष्ठता के साथ कार्य किया था, जिसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। 
उन्होंने कहा कि श्रीमती दीक्षित के निधन से सम्पूर्ण कांग्रेस परिवार के साथ-साथ देश को अपूरणीय क्षति हुई है। श्री पायलट ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को चिरशांति एवं शोक संतप्त परिवारजनों को इस दु:ख को सहन करने की असीम शक्ति प्रदान करें।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष एवं मीडिया चेयरपर्सन डॉ. अर्चना शर्मा ने भी श्रीमती दीक्षित के निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है।
लालजी टंडन ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर शोक जताया
बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है। श्री टंडन ने आज यहां कहा कि श्रीमती दीक्षित अत्यन्त अनुभवी, ज्ञानवान और संवेदनशील राजनीतिज्ञ थीं, जिन्होंने अपनी समतामूलक एवं विकासपरक सोच एवं दृष्टि से विभिन्न पदों पर रहकर राष्ट्र की महती सेवा की। उनके शुभचिन्तक और प्रशंसक सभी राजनीतिक दलों में हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमती दीक्षित के निधन से राष्ट्र को अपूरणीय क्षति हुई है। 

राज्यपाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को चिरशांति तथा शोक-संतप्त पारिवारिक-जन एवं प्रशंसकों को धैर्य-धारण की क्षमता प्रदान करने के लिए प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + 3 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।