टीवी पत्रकार अर्नब गोस्वामी और उनकी पत्नी पर हुए हमले की सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को निंदा की है। उन्होंने इस हमले को लोकतंत्र के खिलाफ के खिलाफ बताया है। अर्नब गोस्वामी पर मुंबई में दो अज्ञात लोगों ने हमला किया। पुलिस ने दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, हम अर्नब गोस्वामी पर हमले की कोशिश की निंदा करते हैं। किसी भी पत्रकार पर हमला लोकतंत्र के खिलाफ है और यह वास्तव में विडंबना है कि जो लोग सहिष्णुता का प्रचार करते हैं, वे इतने असहिष्णु हो गए हैं। हम इस हमले की निंदा करते हैं।
दिल्ली के मुखर्जी नगर और आजादपुर क्वारंटीन केंद्रों से 36 संदिग्ध हुए गायब, तलाश में जुटी पुलिस
हम सामूहिक ज्ञान की अपील करते हैं कि यह अलोकतांत्रिक है और वर्तमान कानून के अनुसार यदि कोई शिकायत होती है तो पुलिस निश्चित रूप से कार्रवाई करती है। बता दें कि जिस समय अर्नब गोस्वामी पर हमला किया वे स्टूडियो से घर की ओर जा रहे थे। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ एनएम जोशी मार्ग पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 341 और 504 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।