केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा ‘फ्री प्रेस’ हमारे लोकतंत्र की विशेषता और आधारशिला है तथा आज सबसे बड़ा संकट ‘ फेकन्यूज’ है तथा पत्रकारों को इसके लिए काम करना चाहिए।
चार जुलाई, 1966 को भारत में प्रेस परिषद की स्थापना की गई थी, जिसने 16 नवम्बर, 1966 से अपना विधिवत कार्य शुरू किया था। तभी से 16 नवम्बर को ‘राष्ट्रीय प्रेस दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
प्रकाश जावड़ेकर ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “फ्री प्रेस’ हमारे लोकतंत्र की विशेषता और आधारशिला है | राष्ट्रीय प्रेस दिवस , प्रेस की स्वतंत्रता एवं जिम्मेदारियों की ओर हमारा ध्यान आकर्षित करता है। आज सबसे बड़ा संकट है फेकन्यूज. ,पत्रकारों को इसके लिए काम करना चाहिए। सभी पत्रकारों को शुभकामनाएं।”


Download Android App
Download iOS App



