पटना : जिलाधिकारी कुमार रवि की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन के समर्थन में 21 जनवरी, 2018 को आयोजित होने वाले मानव श्रृंखला की तैयारी के संबंध में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने यह निर्देश दिया कि बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन के समर्थन में 21 को 15.10 लाख लोग को मानव श्रृंखला में भाग लेंगे।
मानव श्रृंखला मुख्य रूप से गांधी मैदान से प्रारंभ होकर गांव और दीयार तक बनायी जायेगी। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि गांधी मैदान में मानव श्रृंखला बनाया जायेगा जिसमें माननीय मुख्यमंत्री सहित अति महत्वपूर्ण एवं महत्वपूर्ण व्यक्ति श्रृंखला में शामिल होंगे। गांधी मैदान में बिहार के नक्शे के आकार का मानव श्रंृख्ला बनेगा।
गांधी मैदान से ही मानव श्रृंखला का रूट गांव एवं दीयर तक बनेगी।कहीं पर मानव श्रृंखला टूटे नहीं इसके लिए विशेष दायित्व सेक्टर इंचार्ज एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों का होगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मानव श्रृंखला का फोटोग्राफी ड्रोन के माध्यम से होगा। गांधी मैदान में मीडिया कवरेज के लिए इन्क्लोजर बनाया जायेगा।
गेट नं.-8 से मीडिया वैन गांधी मैदान में प्रवेश करेगा। बैठक में जिला पदाधिकारी ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी साक्षरता को निदेश दिया कि गांधी मैदान के आसपास के सरकारी विद्यालयों के दीवारों पर मानव श्रृंखला के समर्थन में बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन से संबंधित वॉल पेंटिंग करांगे। बैठक में जिलाधिकारी कुमार रवि के साथ उप विकास आयुक्त आदित्य प्रकाश, निदेशक जन शिक्षा संजय कुमार अनुमंडल पदाधिकारी सदर भवेश मिश्रा सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।