BREAKING NEWS

महाराष्ट्र: सरकारी कर्मचारियों ने हड़ताल ली वापस, पुरानी पेंशन के बराबर मिलेगा लाभ◾केरल: अस्पताल में महिला के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप, आरोपी अरेस्ट◾JDU चीफ ललन सिंह बोले- भाजपा देशभक्ति और देशद्रोह की परिभाषा तय नहीं कर सकती◾World Happiness Report 2023: टॉप पर फिनलैंड, भारत की रैंकिंग यहाँ जानें.!◾‘राहुल ने कुछ भी गलत नहीं कहा...’, महिलाओं के यौन उत्पीड़न वाले बयान पर बोले उमर अब्दुल्ला ◾उमेश पाल हत्याकांड: योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, शूटर मोहम्मद गुलाम के मकान पर चला बुलडोजर ◾खालिस्तान पर वार... Amritpal फरार, चाचा और ड्राइवर ने किया सरेंडर, जानें अब तक क्या-क्या हुआ? ◾पंजाब सरकार निर्दोष सिख युवकों की गिरफ्तारी करना बंद करे - SGPC प्रमुख◾‘10 लाख नौकरियों का ऐलान...BJP को बताया 40% कमीशन की सरकार’, कर्नाटक में राहुल ने फूंका चुनावी बिगुल ◾UP power strike: बिजली हड़ताल नुकसान पर HC सख्‍त, सरकार से मांगा हिसाब; कहा-लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ की छूट किसी को नहीं◾MSP मांग को लेकर किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से की मुलाकात◾PM आवास योजना में हुई अनियमितताओं को लेकर ED की महाराष्ट्र के 9 जगहों पर छापेमारी ◾Delhi Assembly: विधानसभा में मनीष सिसोदिया को लेकर हुआ हंगामा, AAP को BJP ने भी पोस्टर से दिया जवाब◾कर्नाटक में BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद विजय संकल्प यात्रा रद्द◾लगातार बढ़ती जा रही मनीष सिसोदिया की मुश्किलें, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत और बढ़ी◾कर्जमाफी व पेंशन संबंधी मांगें पूरी नहीं हुई तो मजबूरी में एक और आंदोलन करना पड़ेगा : SKM◾उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में एक बार फिर भूकंप के झटके हुए महसूस ◾ राजनीतिक इतिहास में काले दिन के तौर पर कांग्रेस ने मनाया आज गद्दार दिवस◾राहुल गांधी के बयान को लेकर लोकसभा में जोरदार हंगामा, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित◾US Banking Crisis: सिग्नेचर बैंक को खरीदेगा न्यूयॉर्क कम्युनिटी बैंक, जानें कितने में होगी डील ◾

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने कहा- स्वच्छ हवा में आम जनता को सांस लेना एक बुनियादी अधिकार

देश के राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने औपचारिक रूप से कहा कि आम जनता को स्वच्छ हवा में सांस लेना एक महत्वपूर्ण मानवाधिकार है और इसी के साथ ही सुनिश्चित करना पूर्ण रूप से प्राथमिकता होना चाहिए। 

राष्ट्रपति चुनाव: पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू होंगी एनडीए की उम्मीदवार

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर बुधवार को यहां राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार, राष्ट्रीय ऊर्जा दक्षता नवाचार पुरस्कार और राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता पुरस्कार प्रदान करने के मौके पर यह बात कही। उन्होंने इस अवसर पर‘ईवी-यात्रा पोर्टल’का भी शुभारंभ किया। ऊर्जा दक्षता ब्यूरो द्वारा निकटतम सार्वजनिक ईवी चार्जर के लिए इन-व्हीकल नेविगेशन की सुविधा के लिए‘ईवी-यात्रा पोर्टल’विकसित किया गया है। इस मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा, ‘‘ यह सुनिश्चित करना हम सभी के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है कि आने वाली पीढ़ियां प्रदूषण मुक्त वातावरण में सांस ले सकें, अच्छी प्रगति कर सकें और स्वस्थ जीवन जिएं। स्वच्छ वातावरण में सांस लेना एक बुनियादी मानवाधिकार है। पर्यावरण की रक्षा करके हम अनेक मानवाधिकारों की रक्षा कर सकते हैं।’’ 

द्रौपदी मुर्मू के सामने विपक्ष की एकता कैसे बिखरती गई - BBC News हिंदी

 मुर्मू ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग की चुनौतियों का सामना करते हुए ऊर्जा संरक्षण वैश्विक और राष्ट्रीय प्राथमिकता है। यद्यपि भारत का प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन और ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन विश्व औसत के एक तिहाई से भी कम है, फिर भी एक जिम्मेदार देश के रूप में भारत पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है राष्ट्रपति ने कहा कि कॉप-26 में भारत ने‘लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट’यानी पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली का संदेश दिया था, जिसमें विश्व समुदाय से पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली अपनाने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा, ‘‘ भारतीय संस्कृति और परंपरा में, हमारी जीवनशैली हमेशा जीवन के संदेश के अनुरूप रही है। प्रकृति का सम्मान करना, प्राकृतिक संसाधनों को बर्बाद न करना और प्राकृतिक संपदा को बढ़ने के उपाय करना ऐसी जीवन शैली का अभिन्न अंग है। भारत इस तरह की जीवन शैली को अपनाने की दिशा में पूरे विश्व समुदाय को आगे बढ़ने का प्रयास कर रहा है। ’’ 

Droupadi Murmu Profile: Know about the country s first tribal woman  president - India Hindi News - Draupadi murmu Profile: पार्षद से लेकर  राष्ट्रपति तक.... जानें द्रौपदी मुर्मू का अब तक का सफर

जी-20 में भारत की अध्यक्षता का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि जी-20 देश, दुनिया के कुल सकल उत्पाद में 85 प्रतिशत और अंतरराष्ट्रीय व्यापार में 75 प्रतिशत का योगदान करते हैं। इसके अलावा दुनिया की 60 फीसदी आबादी भी जी-20 देशों में रहती है। उन्होंने कहा कि भारत ने अपनी अध्यक्षता के दौरान‘वसुधैव कुटुम्बकम’के आदर्श के अनुसार‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’के विषय को अपनाया है और हम इसे विश्व पटल पर प्रचारित भी कर रहे हैं. राष्ट्रपति ने सभी पुरस्कार विजेताओं, विशेषकर बच्चों और राष्ट्रीय ऊर्जा दक्षता नवाचार पुरस्कार के विजेताओं की उनकी नवीन सोच और कार्यप्रणाली के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके नवाचारों का व्यापक रूप से उपयोग किया जाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग प्रेरित हो सकें और पर्यावरण संरक्षण के नए तरीके विकसित कर सकें। राष्ट्रपति ने सभी से संकल्प लेने का आग्रह किया,‘‘ हम जो कुछ भी करेंगे वह हमेशा प्रकृति के पक्ष में होगा, प्रकृति के खिलाफ कभी नहीं होगा। उन्होंने कहा कि प्रकृति और विकास के बीच संतुलन बनाए रखने में ही मानव कल्याण निहित है। ’’