BREAKING NEWS

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लगाया आरोप, संसद नहीं चलने दे रही कांग्रेस ◾कर्नाटक: BJP विधायक मदल विरुपक्षप्पा की बढ़ी मुश्किलें, रिश्वत मामले में HC ने खारिज की जमानत याचिका ◾राहुल गांधी को बड़ा झटका, 22 अप्रैल तक खाली करना होगा सरकारी बंगला◾Umesh Pal Case: कड़ी सुरक्षा के बीच नैनी जेल पंहुचा माफिया अतीक, कल कोर्ट में होगा पेश ◾गृह मंत्री अमित शाह के कर्नाटक दौरे के दौरान सुरक्षा में सेंध, दो छात्र गिरफ्तार◾चुनाव कानून के उल्लंघन को लेकर उतर प्रदेश में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की समय सीमा बढ़ा दी गई ◾ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने असामाजिक आचरण के खिलाफ शुरू किया अभियान ◾US Banking Crisis: संकट में डूबे SVB को मिला सहारा, इस बड़े बैंक ने खरीदा ◾STT दर में सुधार के लिए वित्त मंत्री सीतारमण ने वित्त विधेयक में संशोधन पेश किया◾आकांक्षा दुबे Suicide केस में भोजपुरी सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज, Actresss की मां ने की थी शिकायत◾अमृतपाल सिंह के नेपाल में छिपे होने की आशंका, भारत ने पड़ोसी देश से किया ये अनुरोध ◾मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में फसल क्षति का आकलन एक सप्ताह में पूरा करने के दिए निर्देश◾बिहार की सियासत में हलचल, खरना का प्रसाद खाने भाजपा नेता के घर पहुंचे नीतीश, शुरू हुई नई चर्चा ◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंचीं◾पिछले पांच सालों में ED ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत 3,497 मामले दर्ज किए◾Rahul Gandhi के समर्थन में युवा कांग्रेस के सदस्यों ने किया प्रदर्शन ◾‘PF का पैसा भी अडानी को’ ... पीएम मोदी पर फिर बरसे राहुल, कहा: जांच से डर क्यों?◾राहुल और उद्धव ठाकरे मिलेंगे और अपने मतभेदों को दूर करने की कोशिश करेंगे◾वित्त विधेयक 2023 संसद से मंजूर, हंगामे के बीच राज्यसभा ने लौटाया◾CM Yogi ने कहा- 'सारस के लिए विकसित किये जाएं विशेष पार्क'◾

नौसेना दिवस समारोह में बोली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्र 25 वर्षों में बन जाएगा विश्वगुरु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को विश्वास जताया कि देश 2047 में अपनी आजादी का शताब्दी समारोह मनाये जाने के समय तक विश्वगुरु बन जाएगा। यहां रामकृष्ण तट पर नौसेना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए मुर्मू ने कहा कि भारत को महान कहा जाता है, क्योंकि यह ऊर्जा से भरे हुए लोगों का देश है। उन्होंने कहा, ‘‘चाहे यह संगीत हो, खेल, संस्कृति और सेना हो, भारत के लोगों के पास ऐसी ऊर्जा है कि हर कोई भारत को आगे ले जाने की दिशा में बढ़ रहा है। मैं आश्वस्त हूं कि जब भारत अपनी आजादी का शताब्दी समारोह मनाएगा, तब तक यह विश्वगुरु बन जाएगा और अपने गौरव को वापस पा लेगा।’’ हालांकि, उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि कुछ अंतराल को पाटने की जरूरत है, ताकि हर भारतीय गर्व के साथ आगे बढ़ सके और नये तथा विकसित भारत में प्रवेश कर सके।

उन्होंने कहा कि नौसेना दिवस ने भारत को आगे ले जाने, अमृत काल से गुजरते हुए एक सुनहरे भविष्य की ओर बढ़ने की जरूरत को रेखांकित किया है। उन्होंने कहा कि, यह स्वाभाविक है कि देश के विकास और समृद्धि में महासागर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘नौसेना की जिम्मेदारी भारत के राष्ट्रीय समुद्री हितों के लिए सुरक्षा आवरण सुनिश्चित करना है। इसे अपने संकल्प, प्रतिबद्धता, क्षमता विकास में भविष्योन्मुखी और कार्रवाई में नतीजा देने के प्रति दृढ़ रहना होगा, जैसा कि इस साल नौसेना दिवस की थीम ‘लड़ाई के लिए तैयार, विश्वसनीय, एकजुट और भविष्य में सुरक्षित’ से जाहिर होता है।’’

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘भारतीय नौसेना आत्मनिर्भरता द्वारा संचालित होती है। तीनों सशस्त्र बलों का सर्वोच्च कमांडर होने के नाते मैं आश्वस्त हूं कि नौसेना मजबूती प्राप्त करना जारी रखेगी और नये एवं विकसित भारत के दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ेगी।’’ उन्होंने यह भी कहा, ‘‘हमें यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि भारत में हर बच्चे को शिक्षा मिले। यह मायने नहीं रखता कि वे कहां और किन परिस्थितियों में रहते हैं। शिक्षा अवश्य ही सभी के लिये सुलभ होनी चाहिए।’’ राष्ट्रपति सोमवार को तिरुमला में भगवान वेंकटेश्वर की पूजा अर्चना करेंगी।