BREAKING NEWS

पटना में 23 जून को होगी विपक्षी दलों की बैठक, राहुल-केजरीवाल सहित ये नेता होंगे शामिल ◾अनुप्रिया पटेल को केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर Y + श्रेणी की सुरक्षा ◾बेंगलुरु में फारूक अब्दुल्ला ने पूर्व PM देवेगौड़ा से की मुलाकात, कश्मीर फाइल्स-केरल स्टोरी फिल्म पर कही ये बात ◾कुड़मी जाति को ST का दर्जा देने के सवाल पर झारखंड से बंगाल तक बवाल, बन रहे जातीय टकराव के हालात◾पहलवानों के खिलाफ दर्ज सभी प्राथमिकी वापस लेंगे : अनुराग ठाकुर◾ कर्नाटक : बैंक धोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय कड़ी करवाई ◾मोदी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, इन फसलों के MSP में की भारी बढ़ोतरी, देखें लिस्ट ◾तज़ाकिस्तान दौरे पर रुसी मंत्री ने अफगानिस्तान के हालात पर चिंता व्यक्त की ◾खुशखबरी! केंद्रीय कैबिनेट ने हुडा सिटी सेंटर से गुरुग्राम के साइबर सिटी तक मेट्रो कनेक्टिविटी को दी मंजूरी◾असम में मालगाड़ी उतरी पटरी से ,किसी के हताहत की कोई खबर नहीं ◾Rajasthan Politics: गजेंद्र सिंह शेखावत बोले- जांच एजेंसी का दुरुपयोग कर रही है गहलोत सरकार ◾पाकिस्तान में हैवानियत की सारी हदे पार पांच साल के मासूम के हाथ डाले खौलते तेल मे, बाल मज़दूरी पाकिस्तानी समाज का आदर्श ◾UP: गैंगस्टर संजीव जीवा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, शूटर गिरफ्तार◾ देश में तेजी से बढ़ रहा जबरन धर्मांतरण के मामले, केन्द्र सरकार लाएगी कानून ?◾ सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर बोले गजेंद्र सिंह शेखवात, 2004 से 2014 का दशक रहा कालरात्रि, PM मोदी के कारण भारत कर रहा है दुनिया का नेतृत्व◾पहलवानों की खेल मंत्री से मांग: महिला को WFI प्रमुख बनाएं, हमारे खिलाफ FIR रद्द करें ◾‘मुसलमानों को औरंगजेब पसंद’: कोल्हापुर में हिन्दू संगठनों ने जताया विरोध, हरकत में आई पुलिस प्रशासन, उठाया ये बड़ा कदम ◾दुबई स्वास्थ्य प्राधिकरण ने विश्व प्रत्यारोपण दिवस पर 'अंग दान' जागरूकता अभियान शुरू किया◾AIUDF नेता रफीदुल इस्लाम बोले- "असम सरकार निजी मदरसों को बंद नहीं कर सकती"◾उत्तर प्रदेश : मेरठ में 35 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या ◾

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सही जानकारी आक्सीजन के समान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सही जानकारी को ‘आक्सीजन’ करार देते हुए बुधवार को भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) अधिकारियों से तकनीक का उपयोग करने और फर्जी विमर्श गढ़ने के लिए मीडिया, विशेष रूप से सोशल मीडिया के दुरुपयोग की प्रवृत्ति को रोकने के लिए समर्पण के साथ काम करने का आग्रह किया।राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी/अधिकारी प्रशिक्षुओं तथा भारतीय नौसेना आयुध सेवा के प्रोबेशनरी अधिकारियों ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट की।

प्रवृत्ति पर नियंत्रण के लिए समर्पण के साथ काम का आग्रह 

मुर्मू ने कहा, ‘‘ सूचना के व्यापक और तत्‍काल प्रसार के साथ ही समान रूप से तेज गति से फर्जी सूचनाएं भी उभर रही हैं। यह एक चुनौती है।भारतीय सूचना सेवा के अधिकारियों को फर्जी समाचारों से निपटने का उत्तरदायित्‍व भी लेना होगा।’’उन्होंने अधिकारियों से टेक्‍नोलॉजी का लाभ उठाने तथा दुरूपयोग की जाने वाली मीडिया, विशेषकर सोशल मीडिया, में झूठी कहानियां गढ़े जाने की प्रवृत्ति पर नियंत्रण के लिए समर्पण के साथ काम करने का आग्रह किया।

विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में राष्ट्रपति के तौर पर मेरा चुनाव महिला  सशक्तिकरण की मिसाल: द्रौपदी मुर्मू - Murmu said My election as the  President of the world ...

राष्ट्रपति ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सही जानकारी ‘आक्सीजन’ के समान है। ऐसे में तकनीक का प्रयोग कर हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक सही जानकारी पहुंचा सकते हैं।उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा विश्‍व को शांति और भाईचारे का संदेश दिया है और भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी वैश्विक मंच पर भारत की छवि निखारने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्‍होंने कहा कि पूरी मानवता के लिए सांस्कृतिक संदेशों के माध्यम से भारत की सॉफ्ट पावर का प्रसार एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है जहां अधिकारी बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं।

पिछले दशकों में स्वदेशीकरण की दिशा में बहुत कुछ प्राप्‍त 

राष्‍ट्रपति ने भारतीय नौसेना आयुध सेवा के अधिकारियों से कहा कि उन्हें भारतीय नौसेना और भारतीय तट रक्षक दोनों को कुशल तथा सुरक्षित आयुध लॉजिस्टिक वितरण प्रणाली देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।उन्होंने कहा कि टेक्‍नोलॉजी में प्रगति और अत्याधुनिक हथियारों के आने से उन्‍हें स्वदेशीकरण की लक्ष्य प्राप्ति में नवाचार के प्रयास करने चाहिए।मुर्मू ने कहा कि पिछले दशकों में स्वदेशीकरण की दिशा में बहुत कुछ प्राप्‍त किया गया है, लेकिन अब मेक इन इंडिया के विजन के अनुरूप भारत के भीतर तकनीकी रूप से उन्नत उपकरण बनाकर आत्मनिर्भरता के नए चरण की शुरूआत करने का समय आ गया है।