राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को ओडिशा दिवस के मौक पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ओडिशा में देश की अर्थव्यवस्था का ‘विकास इंजन’ बनने की क्षमता है।
मुर्मू ने ट्वीट किया, “ओडिशा दिवस के मौके पर सभी नागरिकों, विशेष रूप से राज्य के लोगों को मेरी शुभकामनाएं। प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों के अलावा कुशल एवं मेहनती श्रम बल होने के कारण ओडिशा में हमारी अर्थव्यवस्था का ‘विकास इंजन’ बनने की क्षमता है। राज्य के लोगों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं।
My greetings to fellow citizens, especially to the people of the State, on Odisha Day. With abundant natural resources, skilled and industrious people, Odisha has the potential to be the growth engine of our economy. My best wishes for a bright future of the people of Odisha.
— President of India (@rashtrapatibhvn) April 1, 2023
ओडिशा में हर साल एक अप्रैल का दिन ‘ओडिशा दिवस’ या ‘उत्कल दिबस’ के रूप में मनाया जाता है। 1936 में इसी दिन बिहार और तत्कालीन उड़िसा प्रांत के अलग होने के बाद उड़ीसा एक राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था।2011 में उड़ीसा का नाम बदलकर ओडिशा कर दिया गया था।