संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन शुरू, सफल चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग को दी बधाई President Murmu's Address In The Joint Session Of Parliament Begins, Congratulates Election Commission For Successful Elections

संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन शुरू, सफल चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग को दी बधाई

कुछ समय पहले ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संसद में अभिभाषण शुरू हो गया है। उन्होंने संसद को सम्बोधित करते हुए कहा, ‘मैं 18वीं लोकसभा के सदस्यों को बधाई देती हूं। आप देश के मतदाताओं का विश्वास जीत कर आए हैं। ये सौभाग्य कम लोगों को मिलता है। मुझे आशा है आप इसे निभाएंगे। उन्होंने आगे कहा, ‘हाल ही में पूरी दुनिया ने योग दिवस मनाया है। योग और आयुष को बढ़ावा देकर भारत एक स्वस्थ्य वातावरण प्रदान कर रहा है। आज भारत के प्रयास दूसरे देशों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। आने वालो समय ग्रीन एरा है। मेरी सरकार इसके लिए हर जरूरी कदम उठा रही है। ग्रीन एनर्जी या ग्रीन मोबेलिटी, हर सेक्टर में काम हो रहा है।’

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संसद में अभिभाषण शुरू हो गया है
  • उन्होंने कहा, ‘मैं 18वीं लोकसभा के सदस्यों को बधाई देती हूं’
  • आज भारत के प्रयास दूसरे देशों को प्रोत्साहित कर रहे हैं- राष्ट्रपति मुर्मू

सरकार सर्विस सेक्टर को मजबूत करने में जुटी- राष्ट्रपति मुर्मू



उन्होंने आगे कहा, ‘आजकल दुनिया में ऑर्गेनिक उत्पादों की मांग बढ़ रही है। इसलिए सरकार प्राकृतिक खेती और सप्लाई चेन को सुदृढ़ कर रही है। आज का भारत दुनिया को चुनौती देने नहीं, बल्कि समाधान देने के लिए जाना जाता है। हम अनेक समाधान दे रहे हैं। हमारे मोटे अनाज की पहुंच दुनिया में हो इसके लिए अभियान चल रहा है। उन्होंने आगे कहा, ‘सरकार सर्विस सेक्टर को मजबूत करने में जुटी है। आज हर सेक्टर में भारत लीडर बन रहा है। इससे रोजगार के नए मौके बन रहे हैं। पिछले दस साल में मेरी सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए काम किया है। छोटे किसानों की बड़ी समस्या भंडारण से जुड़ी होती है। मेरी सरकार दुनिया की सबसे बड़ी भंडारण योजना पर काम कर रही है। किसानों को 3 लाख 20 हजार करेाड़ की सम्मान निधि दे चुकी है। सरकार ने खरीफ फसलों के लिए MSP में रिकॉर्ड वृद्धि की है।’

भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था- राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आगे कहा, ‘मेरी सरकार देश को दुनिया की तीसरी इकोनॉमी बनाने में लगी है। मेरी सरकार का मत है कि दुनिया में निवेशकों को आकर्षित करने स्वस्थ्य स्पर्धा हो। सदस्यगण रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के संकल्प ने भारत को सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना दिया है। बीते सालों में हमने 100 साल की सबसे बड़ी आपातकालीन दशा देखी है। आज भारत अकेले ही दुनिया की ग्रोथ में 15 प्रतिशत का योगदान कर रहा है। मेरी सरकार देश को दुनिया की तीसरी इकोनॉमी बनाने में लगी है।’

आगामी बजट में आर्थिक और सामजिक कदम देखने को मिलेंगे- राष्ट्रपति मुर्मू



उन्होंने आगे कहा, ‘मेरी सरकार ने 10 साल से सेवा और सुशासन का जो बीड़ा उठाया है ये उस पर मुहर है। सदस्य गण 18वीं लोकसभा कई मायनों में ऐतिहासिक है। आगामी सत्र में मेरी सरकार बजट पेश करने वाली है। इस बजट में बड़े आर्थिक और सामजिक कदम देखने मिलेंगे।’ उन्होंने ओम बिरला को भी शुभकामनाएं दीं, उन्होंने कहा, ‘उनके पास बहुत व्यापक अनुभव हैं। वे लोकतांत्रिक परंपराओं काे नई ऊंचाई देंगे।’ इसके साथ ही चुनाव आयोग को बधाई देते हुए कहा कि, ‘मैं चुनाव आयोग को भी बधाई देती हूं। ये दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था। जिसमें महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सबसे अच्छी तस्वीर कश्मीर से आई। जहां लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − ten =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।