BREAKING NEWS

IPL 2023 CSK vs GT: चेन्नई ने गुजरात को 5 विकेट से हराकर जीता 5वां IPL खिताब, जडेजा ने पलटा मैच आखिरी दो गेंद पर 10 रन बनाए◾ गोवा मना रहा 36 वा स्थापना दिवस, CM प्रमोद सावंत ने दी बधाई ◾Karnataka: बस और कार की जोरदार टक्कर, दो बच्चों समेत 10 की मौत◾चुनावी वादे पूरा करना हमारी सरकार की जिम्मेदारी : मंत्री सतीश झरकीहोली◾राजस्थान कांग्रेस में उठापटक के बीच खड़गे व राहुल ने की गहलोत के साथ बैठक◾वंदे भारत ट्रेन पीएम मोदी के 'परिवहन के माध्यम से परिवर्तन' लक्ष्य को साकार करने में मदद करेगी - सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ◾मणिपुर हिंसा मामले में कई घरों में आग लगाने के आरोप में 22 गिरफ्तार◾हवाई हमले की चेतावनी खत्म होने के बाद कीव को राहत◾आज भारत को कोई टेढ़ी नजर से नहीं देख सकता - सीएम योगी◾बंद कमरे में Vladimir Putin से मिले बेलारूसी राष्ट्रपति, बाहर आते ही बिगड़ी हालत, अफवाहें- दिया गया जहर!◾पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के इकलौते विधायक बायरन बिस्वास ने थामा TMC का हाथ◾पूर्व MCD पार्षद को गलत तरीके से आरोपी बनाने पर कोर्ट ने ACP को पेश होने का आदेश ◾दिल्ली शाहबाद डेयरी में नाबालिग की लड़की हत्या का आरोपी उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार◾Karnataka Politics: मंत्री पद न मिलने पर लक्ष्मण सावदी बोले, राजनीति में कोई साधु नहीं होता◾सीबीआई ने भारत के शीर्ष कार्यकारी रोल्स रॉयस के खिलाफ दर्ज किया मामला◾शिवराज सिंह चौहान बोले- मध्य प्रदेश में भाजपा 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी ◾एक बार फिर तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच खूनी झड़प, कैदी ने राहुल पर ताबड़तोड़ चाकू और टाइल से किया हमला◾पहलवानों के समर्थन में आईं मायवती, बोलीं, बेटियों को न्याय दिलाने के लिए केन्द्र सरकार आए आगे ◾सिंगापुर के मंत्री किम योंग से मिले केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, जानिए क्या हुई खास बात चीत◾CM योगी ने विधान परिषद उपचुनाव में डाला वोट,आज शाम तक होगी नतीजों की घोषणा◾

राष्ट्रपति चुनाव 2022 : द्रौपदी मुर्मू या यशवंत सिन्हा, कौन होगा देश का अगला राष्ट्रपति?

देश में आज नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटिंग कुछ ही देर में शुरू होने वाली है। राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की तरफ से उम्मीदवार के तोर पर द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष की ओर से उम्मीदवार के रूप में यशवंत सिन्हा मैदान में हैं। 21 जुलाई को मतगणना के बाद देश को उसका 15वां राष्ट्रपति मिल जाएगा। देश के 4 हजार से ज्यादा सांसद और विधायक राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान करेंगे।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग सुबह 10 बजे से शुरू होगी। राज्यों के विधानसभा और संसद भवन में मतदान होगा। इसमें विधायक और लोकसभा-राज्यसभा के उम्मीदवार मतदान करेंगे। संसद भवन में प्रथम तल पर कमरा नं- 63 में वोटिंग होगी। वोटिंग 10 बजे से 5 बजे तक बैलेट पेपर से होगी। सांसदों को बैलट पेपर पर राष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम के आगे अपनी वरीयता दर्ज करनी होगी।

कैसे होता है राष्ट्रपति चुनाव?

भारत में राष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचक मंडल यानी इलेक्टोरल कॉलेज करता है। यानी जनता अपने राष्ट्रपति का चुनाव सीधे नहीं करती, बल्कि उसके वोट से चुने गए लोग करते हैं। इस चुनाव में सभी प्रदेशों की विधानसभाओं के विधायक और लोकसभा तथा राज्यसभा में चुनकर आए सांसद वोट डालते हैं।

राष्ट्रपति की ओर से संसद में नॉमिनेटेड मेंबर वोट नहीं डाल सकते। वहीं राज्यों की विधान परिषदों के सदस्यों को भी वोटिंग का अधिकार नहीं है, क्योंकि वे जनता द्वारा चुने गए सदस्य नहीं होते। इस वोटिंग में विधायक हिस्सा लेते हैं। हर राज्य के विधायक के मत का मूल्य अलग-अलग होता है।