BREAKING NEWS

ED दिल्ली आबकारी नीति मामले में दूसरे पूरक आरोप पत्र के लिए तैयार, जुटाए कुछ और अहम सबूत◾दुबई से लाया Duty Free शराब, फ्लाइट में ही बनाने लगा पैग, अनुचित व्यवहार करने पर दो लोग गिरफ्तार◾PM मोदी ने डॉ. लोहिया की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की, कहा- दूरदृष्टि को साकार करने के लिए कर रहे हैं कड़ी मेहनत◾कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के चेक-पोस्ट पर 1.90 करोड़ नकदी की गई जब्त◾आज का राशिफल (23 मार्च 2023)◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कुमार मंगलम बिरला, एसएम कृष्णा समेत इन दिग्गजों को पद्म पुरस्कार से नवाजा, देखें लिस्ट ◾मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय, गौतम अडाणी अरबपतियों की लिस्ट में 23वें स्थान पर खिसके◾भारत के कड़े रूख के बाद हरकत में आई ब्रिटेन सरकार, भारतीय उच्चायोग के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा ◾कर्नाटक में भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री बाबूराव चिंचानसुर ने थामा कांग्रेस का दामन ◾सेना में जेएजी पद पर भर्ती के लिए विवाहितों को अपात्र घोषित करना तर्कपूर्ण: केन्द्र ने कोर्ट से कहा◾दिल्ली में फिर हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 2.7 मापी गई तीव्रता ◾झारखंड विधानसभा में BJP नेता ने कुर्ता फाड़ा, CM हेमंत सोरेन ने कहा भाजपाइयों ने सदन की गरिमा तार-तार कर दी◾Gang-rape Case: बिलकिस बानो के दोषियों को सुप्रीम झटका, समयपूर्व रिहाई के खिलाफ की जाएगी सुनवाई ◾ अयोध्या में श्री राम मंदिर के सपरिवार करूंगा दर्शन - शिवपाल यादव◾‘आप विदेश नहीं, अपने पूर्वजों के घर आए हैं’, दक्षिण कोरिया के भिक्षुओं से बोले CM योगी ◾मध्यप्रदेश में बर्बाद हुई फसल को बनाया जा रहा है सियासी मुद्दा, किसानों को बुरा हाल ◾नीतीश कुमार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को गुजरात से किया गया गिरफ्तार ◾नाना की मौत पर Vlog बनाना यूट्यूबर को पड़ा भारी, भड़के लोगों ने कहा- ये तो हद हो गई◾पाकिस्तान: इमरान खान की PTI पर लटकी तलवार, शरीफ सरकार लगा सकती है बैन ◾अखिलेश ने यूपी सरकार पर आरिफ से सारस छीनने का लगाया आरोप ◾

राष्ट्रपति चुनाव : द्रौपदी मुर्मू आगे, यशवंत सिन्हा दूर तक नजर नहीं

आज देश के राष्ट्रपति चुनाव के रिजल्ट के लिए वोटों की गिनती चल रही हैं। बताया जा रहा हैं राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से काफी आगे निकल गई हैं। सूत्रों ने बताया हैं की सांसदो के वोटों की गिनती पूरी हो चुकी हैं जिसमें द्रौपदी मुर्मू को भारी समर्थन मिला हैं । द्रौपदी मुर्मू को 540 सांसदो का समर्थन मिला व यशवंत सिन्हा को 208 सांसदो का ही समर्थन से ही मिला हैं। 

द्रौपदी मुर्मू को राजग के अलावा  गैर दलों ने भी अपना समर्थन दिया हैं। सांसदो की वोटों की गिनती के हिसाब से करीब 3 लाख के करीब वोटों के आंकडे पर पहंच गयी हैं। वही यशवंत सिन्हा को एक तिहाई ही मिल पाया हैं। अभी तक  सिर्फ सासंदों की वोटों की गिनती हुई। लेकिन राज्य़ों के विधायक के वोटों की गिनती चल रही हैं। जिसके बाद राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे खुलकर स्पष्ट हो जाएगे।  

मान्य मतों की वैल्यू 5 लाख 23 हजार 600

रिटर्निंग ऑफिसर पीसी मोदी ने जानकारी दी है कि अब तक सांसदों के वोटों की गिनती पूरी हुई है। एक ओर जहां द्रौपदी मुर्मू को अब तक 540 वोट मिले हैं, जिनका मूल्य 3 लाख 78 हजार है। इसके अलावा यशवंत सिन्हा को 208 वोट मिले हैं और उनका मूल्य 1 लाख 45 हजार है। अधिकारी ने बताया कि अब तक 748 वोट मान्य हुए हैं, जबकि 15 मतों को अवैध घोषित किया गया है। मान्य मतों की वैल्यू 5 लाख 23 हजार 600 है।

आपको बता दे की नतीजे स्पष्ट होने के बाद पीएम मोदी द्रौपदी मुर्मू से मिलने के लिए उनके आवास पर जाएगे , जंहा केंद्र सरकार की पूरी कैबिनेट मौजूद रहेंगी ।