BREAKING NEWS

AAP और BJP के बीच शुरू हुआ नया विवाद, CM केजरीवाल के खिलाफ लगे पोस्टर में लिखा- तानाशाह ◾कांग्रेस नेता ने CBI को लिखा पत्र,शाह के कोनराड संगमा सरकार को भ्रष्ट बताने वाले बयान की जांच की मांग की◾ED दिल्ली आबकारी नीति मामले में दूसरे पूरक आरोप पत्र के लिए तैयार, जुटाए कुछ और अहम सबूत◾दुबई से लाया Duty Free शराब, फ्लाइट में ही बनाने लगा पैग, अनुचित व्यवहार करने पर दो लोग गिरफ्तार◾PM मोदी ने डॉ. लोहिया की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की, कहा- दूरदृष्टि को साकार करने के लिए कर रहे हैं कड़ी मेहनत◾कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के चेक-पोस्ट पर 1.90 करोड़ नकदी की गई जब्त◾आज का राशिफल (23 मार्च 2023)◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कुमार मंगलम बिरला, एसएम कृष्णा समेत इन दिग्गजों को पद्म पुरस्कार से नवाजा, देखें लिस्ट ◾मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय, गौतम अडाणी अरबपतियों की लिस्ट में 23वें स्थान पर खिसके◾भारत के कड़े रूख के बाद हरकत में आई ब्रिटेन सरकार, भारतीय उच्चायोग के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा ◾कर्नाटक में भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री बाबूराव चिंचानसुर ने थामा कांग्रेस का दामन ◾सेना में जेएजी पद पर भर्ती के लिए विवाहितों को अपात्र घोषित करना तर्कपूर्ण: केन्द्र ने कोर्ट से कहा◾दिल्ली में फिर हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 2.7 मापी गई तीव्रता ◾झारखंड विधानसभा में BJP नेता ने कुर्ता फाड़ा, CM हेमंत सोरेन ने कहा भाजपाइयों ने सदन की गरिमा तार-तार कर दी◾Gang-rape Case: बिलकिस बानो के दोषियों को सुप्रीम झटका, समयपूर्व रिहाई के खिलाफ की जाएगी सुनवाई ◾ अयोध्या में श्री राम मंदिर के सपरिवार करूंगा दर्शन - शिवपाल यादव◾‘आप विदेश नहीं, अपने पूर्वजों के घर आए हैं’, दक्षिण कोरिया के भिक्षुओं से बोले CM योगी ◾मध्यप्रदेश में बर्बाद हुई फसल को बनाया जा रहा है सियासी मुद्दा, किसानों को बुरा हाल ◾नीतीश कुमार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को गुजरात से किया गया गिरफ्तार ◾नाना की मौत पर Vlog बनाना यूट्यूबर को पड़ा भारी, भड़के लोगों ने कहा- ये तो हद हो गई◾

Presidential Oath Ceremony : द्रौपदी मुर्मू ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ, बनीं देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होने वाली पहली आदिवासी महिला

द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने देश के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ग्रहण कर ली है। इसके साथ ही वह देश की पहली महिला आदिवासी और सबसे युवा राष्ट्रपति बन गई हैं। देश के प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण (CJI N V Raman) ने संसद भवन के ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल (Central Hall of Parliament House) में मुर्मू को राष्ट्रपति पद की दिलाई।

शपथ समारोह में उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, संसद सदस्य और सरकार के सिविल व सैन्य अधिकारी शामिल हुए।

64% वोटों के साथ विजय हुईं मुर्मू

बीजेपी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनायी गयीं द्रौपदी मुर्मू को 21 जुलाई को विजयी घोषित किया गया था। उन्हें 64 प्रतिशत मत मिले थे जबकि विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 36 फीसदी वोट मिल पाये थे।