कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में शुक्रवार को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में विभिन्न पेट्रोल पंपों के निकट किया। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान पेट्रोल-डीजल पर 2.74 लाख करोड़ रुपए का टैक्स वसूला, लेकिन जनता को कुछ नहीं मिला।
प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘महामारी के दौरान मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर कर वसूले : पूरे 2.74 लाख करोड़ रुपये। इस पैसे से पूरे भारत को टीका (67000 करोड़ रुपये), 718 जिलों में ऑक्सीजन संयंत्र, 29 राज्यों में एम्स की स्थापना और 25 करोड़ गरीबों को छह - छह हजार रूपये की मदद मिल सकती थी। मगर मिला कुछ भी नहीं।’’
गौरतलब है कि कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ शुक्रवार को देश भर में पेट्रोल पंपों के निकट सांकेतिक प्रदर्शन किया। दिल्ली में पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और वरिष्ठ नेता शक्ति सिंह गोहिल घोड़ा-गाड़ी पर सवार होकर फिरोज शाह कोटला स्टेडियम के निकट पेट्रोल पंप पहुंचे।महामारी के दौरान मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स वसूले: 2.74 लाख करोड़
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) June 11, 2021
इस पैसे से क्या मिल सकता था-
पूरे भारत को वैक्सीन (67000 करोड़)
+
718 जिलों में ऑक्सीजन प्लांट
+
29 राज्यों में एम्स अस्पताल
+
25 करोड़ गरीबों को 6000 रू की मदद
मगर मिला कुछ भी नहीं।#BJPLootingIndia