कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बेरोजगारी को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा की सरकार नौकरी पर बात करने से कतराती है। विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर बेरोजगारी को लेकर हमलावर है।
प्रियंका गांधी ने कहा, नौकरियां देने के तमाम बड़े वादों की हकीकत यही है। देश के सात बड़े क्षेत्रों में करीब साढ़े तीन करोड़ लोग बेरोजगार हो गए हैं। बड़े-बड़े नामों और विज्ञापनों का नतीजा है 3 करोड़ 64 लाख बेरोजगार लोग। तभी तो सरकार नौकरी पर बात करने से कतराती है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी शनिवार को मोदी सरकार पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि आर्थिक मंदी एवं बेरोजगारी की समस्या से ध्यान भटकाने के लिए धार्मिक आधार पर लोगों को बांटने तथा संविधान को कमजोर करने की साजिश हो रही है। उन्होंने कहा, “संविधान का हर अक्षर केवल एक शब्द मात्र नहीं, पर हर नागरिक का जीवनदर्शन व सरकारों के लिए शासन चलाने का जीवंत रास्ता है।”
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ”यह रास्ता गांधी जी के नेतृत्व में करोड़ों स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी से लिखा गया है, जहां हर भारतवासी को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता के अधिकार सुनिश्चित किए गए हैं।”


Download Android App
Download iOS App



