राजग सरकार ने सत्ता में लाने वाले लोगों से किया विश्वासघात : प्रियंका गांधी - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

राजग सरकार ने सत्ता में लाने वाले लोगों से किया विश्वासघात : प्रियंका गांधी

वायनाड में चुनाव प्रचार करने आईं प्रियंका गांधी ने कहा कि वह (राहुल) लोकतंत्र और भाषा एवं संस्कृति में अभिव्यक्ति में दिल से भरोसा करते हैं। 

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने केंद्र की भाजपा नीत राजग सरकार पर शनिवार को निशाना साधते हुए कहा कि उसने उन लोगों के साथ विश्वासघात किया, जिनके वोट की बदौलत वह (भाजपा) सत्ता में आई थी। प्रियंका ने यह भी आरोप लगाया कि राजग सरकार ने पिछले पांच बरसों में देश को सिर्फ बांटने का काम किया है।

कांग्रेस महासचिव ने कहा, ”यह मेरा देश है, ये पहाड़ियां मेरा देश है, उत्तर प्रदेश में गेहूं के खेत मेरा देश हैं। तमिलनाडु, गुजरात, पूर्वोत्तर मेरा देश है, लेकिन भाजपा सरकार ने पिछले पांच बरसों में देश को सिर्फ बांटने का काम किया है।”

प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया, ”पांच साल पहले, एक सरकार (भाजपा नीत राजग) पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आई थी। हमारे देश के लोगों ने अपने पूरे विवेक के साथ उनमें अपना भरोसा जताया था। लेकिन जिस क्षण से वह सत्ता में आई, उसने लोगों से विश्वासघात करना शुरू कर दिया।”

Priyanka Gandhi

कांग्रेस नेता ने कहा, ”उन्होंने (भाजपा नीत सरकार ने) किसानों से उनकी आय दोगुनी करने का वादा किया। उन्होंने युवाओं से वादा किया कि रोजगार के दो करोड़ अवसर सृजित किए जाएंगे। लेकिन सत्ता में आने के बाद, वे भूल गए कि उन्हें सत्ता में लेकर कौन आया है।”

चुनाव के वक्त पाकिस्तान की नहीं, हिन्दुस्तान की बात कीजिए : प्रियंका गांधी

उन्होंने आरोप लगाया कि वह (भाजपा) यह मानने लगी कि सत्ता उसके पास है और यह लोगों के पास नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बात का पहला संकेत तब मिला, जब इसके (भाजपा के) अध्यक्ष ने कहा कि 15 लाख रुपये का वादा महज चुनाव की खातिर था।

प्रियंका ने दावा किया, ”उन्होंने (भाजपा अध्यक्ष ने) कहा कि यह एक जुमला था।” अपने भाई राहुल गांधी के लिए वायनाड में चुनाव प्रचार करने आईं प्रियंका ने कहा कि वह (राहुल) लोकतंत्र और भाषा एवं संस्कृति में अभिव्यक्ति में दिल से भरोसा करते हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा, ”मैं यहां पर उस व्यक्ति के लिए खड़ी हूं जिसे पैदा होने के दिन से जानती हूं। वह आपके इस चुनाव में आपके उम्मीदवार होंगे और पिछले दस वर्षों के दौरान अपने विपक्ष से उन्होंने काफी व्यक्तिगत हमलों को झेला है। उन्होंने ऐसा कैरेक्टर बना दिया है जो सच्चाई से काफी दूर है।” साथ ही उन्होंने अपने भाई, उनके जीवन, उनकी शिक्षा, अपनी दादी एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या और अपने पिता राजीव गांधी के बारे में भावुक भाषण भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + four =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।