कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ‘#साड़ी ट्विटर’ ट्रेंड के तहत बुधवार को साड़ी वाली एक पुरानी तस्वीर शेयर की जिस पर बहुत सारे सोशल मीडिया यूजर्स उनकी शादी की सालगिरह समझकर उन्हें बधाई देने लगे। बाद में प्रियंका ने लोगों का आभार प्रकट किया और स्पष्ट किया कि उनकी शादी की सालगिरह फरवरी महीने में होती है।
दरअसल, प्रियंका ने ‘#साड़ी ट्विटर’ ट्रेंड के तहत अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की जिसमें वह गुलाबी रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। इस ट्रेंड के तहत महिलाएं साड़ी पहने हुए अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं। प्रियंका ने अपनी साड़ी वाली तस्वीर शेयर करते हुए कहा, “मेरी शादी के दिन (22 साल के पहले) सुबह की पूजा।” इसके बाद कई यूजर्स उन्हें शादी की सालगिरह की बधाई देने लगे।

बाद में प्रियंका ने कहा, “सालगिरह की बधाई देने के लिए सभी का धन्यवाद। यह तस्वीर सिर्फ ‘#साड़ी ट्विटर’ के लोगों के लिए थी। मेरी सालगिरह फरवरी में होती है।” बाद में उन्होंने अपने पति रॉबर्ट वाड्रा को टैग करते हुए लिखा, “आप मुझे अब भी डिनर के लिए बाहर ले जा सकते हैं।”




Download Android App
Download iOS App



