पेट्रोल-डीजल की ऊंची कीमतों को लेकर प्रियंका गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, जानें- क्या कहा?

प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी
Published on

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने पेट्रोल और डीजल की ऊंची कीमतों को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सरकार की प्राथमिकता केवल कुछ अरबपतियों की जेब भरना है।

देश में महंगाई चरम पर है- प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने X पर एक पोस्ट में कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल पिछले 19 महीने में 29 प्रतिशत सस्ता हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया, ''तेल कंपनियों ने छह महीने में 1.32 लाख करोड़ का मुनाफा कमाया है। उनकी इस अकूत कमाई का बोझ देश की जनता पर डाला जा रहा है।''

प्रियंका गांधी ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की ऊंची कीमतों के कारण देश में महंगाई चरम पर है। उन्होंने कहा, ''गरीब और मध्यवर्गीय लोग अपना परिवार नहीं चला पा रहे हैं लेकिन जनता को कोई राहत नहीं मिली। सरकार की प्राथमिकता सिर्फ चंद अरबपतियों की जेब भरने की है।''

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel 'PUNJAB KESARI' को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Related Stories

No stories found.
logo
Punjab Kesari
www.punjabkesari.com