कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के समीप गोलीबारी की घटना को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि जब मंत्री और नेता लोगों को गोली मारने के लिए उकसाएंगे तो ऐसी घटनाएं होना मुमकिन है।
प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘ जब बीजेपी सरकार के मंत्री और नेता लोगों को गोली मारने के लिए उकसाएंगे, भड़काऊ भाषण देंगे तब ये सब होना मुमकिन है।’’ कांग्रेस महासचिव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘‘प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए कि वह कैसी दिल्ली बनाना चाहते हैं? वह हिंसा के साथ खड़े हैं या अहिंसा के साथ? वह विकास के साथ खड़े हैं या अराजकता के साथ?’’
जब भाजपा सरकार के मंत्री और नेता लोगों को गोली मारने के लिए उकसाएँगे, भड़काऊ भाषण देंगे तब ये सब होना मुमकिन है। प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए कि वे कैसी दिल्ली बनाना चाहते हैं?
वे हिंसा के साथ खड़े हैं या अहिंसा के साथ?
वे विकास के साथ खड़े हैं या अराजकता के साथ?
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) January 31, 2020
गौरतलब है कि गुरुवार को एक व्यक्ति ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के समीप सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों के एक समूह पर पिस्तौल से गोलियां चलाईं जिसमें एक छात्र घायल हो गया। इससे पहले वह इलाके में भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच पिस्तौल लहराते हुए आया और चिल्लाकर कहा ‘‘यह लो आजादी’’। बाद में पुलिस ने उसे पकड़ कर हिरासत में ले लिया गया था।


Download Android App
Download iOS App



