लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

प्रियंका ने वीडियो संदेश में मंडी के मतदाताओं से समर्थन मांगा 

शिमला : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा खराब मौसम की वजह से मंगलवार को यहां एक रैली में शामिल नहीं हो पाईं, लेकिन उन्होंने वीडियो क्लिप भेजकर

शिमला : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा खराब मौसम की वजह से मंगलवार को यहां एक रैली में शामिल नहीं हो पाईं, लेकिन उन्होंने वीडियो क्लिप भेजकर मतदाताओं से पार्टी के मंडी से प्रत्याशी आश्रय शर्मा के लिए समर्थन मांगा। प्रियंका ने 55 सैकंड के क्लिप में लोगों से अपील की कि अगर वे अपने लोकसभा क्षेत्र में विकास होते देखना चाहते हैं तो कांग्रेस को वोट दें। प्रियंका को मंडी के कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा के पक्ष में सुंदरनगर में एक रैली को संबोधित करना था।

आश्रय शर्मा भाजपा के मौजूदा सांसद राम स्वरूप शर्मा के खिलाफ मैदान में हैं। आश्रय पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के पोते हैं। आश्रय के पिता अनिल शर्मा ने हाल में प्रदेश सरकार की कैबिनेट से इस्तीफा दिया है। हिमाचल प्रदेश की सभी चार सीटों पर 19 मई को चुनाव होना है। साल 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले अनिल शर्मा अपने बेटे आश्रय और पिता सुखराम के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे।

उन्होंने मंडी विधानसभा सीट से चुनाव जीता था और प्रदेश की भाजपा सरकार में ऊर्जा मंत्री बनाए गए थे। प्रियंका की गैरमौजूदगी में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, हिमाचल की कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम ने रैली को संबोधित किया। सभी कांग्रेसी नेताओं ने अपने भाषणों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना साधा। महत्वपूर्ण बात यह भी है कि आश्रय शर्मा खुद भी रैली में उपस्थित नहीं थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + 16 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।