BREAKING NEWS

महाराष्ट्र: सरकारी कर्मचारियों ने हड़ताल ली वापस, पुरानी पेंशन के बराबर मिलेगा लाभ◾केरल: अस्पताल में महिला के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप, आरोपी अरेस्ट◾JDU चीफ ललन सिंह बोले- भाजपा देशभक्ति और देशद्रोह की परिभाषा तय नहीं कर सकती◾World Happiness Report 2023: टॉप पर फिनलैंड, भारत की रैंकिंग यहाँ जानें.!◾‘राहुल ने कुछ भी गलत नहीं कहा...’, महिलाओं के यौन उत्पीड़न वाले बयान पर बोले उमर अब्दुल्ला ◾उमेश पाल हत्याकांड: योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, शूटर मोहम्मद गुलाम के मकान पर चला बुलडोजर ◾खालिस्तान पर वार... Amritpal फरार, चाचा और ड्राइवर ने किया सरेंडर, जानें अब तक क्या-क्या हुआ? ◾पंजाब सरकार निर्दोष सिख युवकों की गिरफ्तारी करना बंद करे - SGPC प्रमुख◾‘10 लाख नौकरियों का ऐलान...BJP को बताया 40% कमीशन की सरकार’, कर्नाटक में राहुल ने फूंका चुनावी बिगुल ◾UP power strike: बिजली हड़ताल नुकसान पर HC सख्‍त, सरकार से मांगा हिसाब; कहा-लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ की छूट किसी को नहीं◾MSP मांग को लेकर किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से की मुलाकात◾PM आवास योजना में हुई अनियमितताओं को लेकर ED की महाराष्ट्र के 9 जगहों पर छापेमारी ◾Delhi Assembly: विधानसभा में मनीष सिसोदिया को लेकर हुआ हंगामा, AAP को BJP ने भी पोस्टर से दिया जवाब◾कर्नाटक में BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद विजय संकल्प यात्रा रद्द◾लगातार बढ़ती जा रही मनीष सिसोदिया की मुश्किलें, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत और बढ़ी◾कर्जमाफी व पेंशन संबंधी मांगें पूरी नहीं हुई तो मजबूरी में एक और आंदोलन करना पड़ेगा : SKM◾उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में एक बार फिर भूकंप के झटके हुए महसूस ◾ राजनीतिक इतिहास में काले दिन के तौर पर कांग्रेस ने मनाया आज गद्दार दिवस◾राहुल गांधी के बयान को लेकर लोकसभा में जोरदार हंगामा, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित◾US Banking Crisis: सिग्नेचर बैंक को खरीदेगा न्यूयॉर्क कम्युनिटी बैंक, जानें कितने में होगी डील ◾

राहुल गांधी के थमते ही कमान संभालेंगी प्रियंका, 26 जनवरी को श्रीनगर पहुंचकर फहरा सकते तिरंगा !

भारत जोड़ो यात्रा के दौरे के बाद अब कांग्रेस ने 'हाथों से हाथ मिलाकर' अभियान की योजना बनाई है। कांग्रेस का मानना है कि सांसद राहुल गांधी गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को श्रीनगर पहुंचकर तिरंगा फहरा सकते हैं। अभियान से जुड़ने का ढांचा तैयार कर रहे है। चर्चा हो रही है की प्रियंका गांधी वाड्रा इस यात्रा का मुख्य चेहरा होंगी। जयराम रमेश ने रविवार को कहा, 'सभी सदस्यों ने सुझाव दिया कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद 

राज्य स्तर पर रैलियां आयोजित की जाएंगी

क्या होना चाहिए, आगे की क्या सुझाव होना चाहिए? उसके लिए एक विशेष कार्यक्रम तैयार किया गया है, 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान, जो त्रिस्तरीय योजना है। यह तीन स्तरों पर किया जाएगा, ब्लॉक और बूथ स्तर पर यात्राएं आयोजित की जाएंगी, जिला स्तर पर सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे और राज्य स्तर पर रैलियां आयोजित की जाएंगी।

योजना के बारे में रमेश ने बताया की, यात्रा के माध्यम से विशेष रूप से महिलाओं, युवाओं और समाज के हर वर्ग को कुछ न कुछ संदेश दिया जाएगा। भारत जोड़ो यात्रा के जरिए राहुल ब्लॉक और बूथ स्तर पर भी संदेश देंगे। 

कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री प्रचार में लेंगे हिस्सा 

26 जनवरी से इसकी शुरुआत की जाएगी और यात्रा को पूरा होने में दो महीने का समय लगेगा। पार्टी के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, वेणुगोपाल, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री प्रचार में हिस्सा लेंगे। 

आपको बता दें, राजस्थान के झालावाड़ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार सुबह फिर शुरू हुई और इसने सुबह के चरण में झालावाड़ शहर को पार कर लिया। यात्रा के दौरान राहुल गांधी  ने भारतीय जनता पार्टी की झालावाड़ इकाई के उन लोगों को 'फ्लाइंग किस'   दिया जो उनकी यात्रा की झलक पाने के लिए पार्टी कार्यालय की छत पर इंतजार कर रहे थे।