जमुई : जिले में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने किसान भाईयों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ भाजपा एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह ने की। जहां बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अध्यक्ष कौकब कादरी के आदेशानुसार कार्यक्रम को संचालित किया गया।
मुख्य अतिथि परवेज जी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी किसान विरोधी प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी सिर्फ वादा करना जानते हैं निभाना नहीं। सिकन्दरा विधायक बंटी चौधरी ने कहा कि किसान भाजपा के खिलाफ लड़ाई लडऩे के लिए तैयार रहें।
जिला अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देना होगा। कार्यक्रम में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्षा बेबी कुमारी, जिला उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह, सदानंद सिन्हा, विशुन राम, धर्मेन्द्र पासवान, संजय ङ्क्षसह, जिला प्रवक्ता सदानंद सिन्हा, सुनील सिंह, अशोक दास, राजेश पासवान समेत अन्य शामिल थे।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पड़े पंजाब केसरी अख़