बिहार के सबसे बड़े सियासी परिवार के मुखिया और राजद सुप्रीमो लालू यादव भले चारा घोटाला मामले में रांची के होटवार जेल में बंद हों। लेकिन पार्टी के हर फैसले राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर वहीं लेते हैं। इसी क्रम में लालू यादव ने बुधवार को पार्टी में बड़ी फेरबदल को अंजाम दिया।
आपको बता दे कि राजद की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित कर दी गई है। इस कार्यकारिणी की सबसे बड़ी बात यह है कि नई टीम में जेल में सजा काट रहे मोहम्मद शहाबुद्दीन को आउट कर दिया गया है, लेकिन वहीं उनकी पत्नी हिना खान को टीम में जगह मिली है।
बता दे कि बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी को राजद का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह और शिवानंद तिवारी को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। लालू के बेटे तेजस्वी यादव को पहली बार पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।
टीम की बड़ी बात यह भी है कि कोषाध्यक्ष पद से लालू के करीबी एवं राज्यसभा सांसद प्रेमचंद गुप्ता की भी छुट्टी कर दी गई है। नई टीम के प्रधान महासचिव कमर आलम ने सूची जारी की।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार।