महंगाई और मंदी पर राहुल ने PM को घेरा, प्रियंका बोलीं-भयंकर महंगाई, BJP का जनता को दीवाली गिफ्ट

Summary :

देश में बढ़ती महंगाई और मंदी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

देश में बढ़ती महंगाई और मंदी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। दोनों नेताओं ने केंद्र पर पूंजीपतियों को बढ़ावा देने है और किसानों तथा गरीबों को नजरअंदाज करना का आरोप लगाया है।


राहुल गांधी ने तुकबंदी कर सरकार पर तंज करते हुए कहा ‘‘देश के किसानों ने मांगी मंडी, प्रधानमंत्री ने उन्हें थमा दी भयंकर मंदी।’’ कांग्रेस नेता ने इस ट्वीट के साथ ही मंडी की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि बिहार में किसानों ने सरकार के कृषि उत्पाद बाजार समिति-एपी) एमसी जैसे सुधार वाले कदमो को नकार दिया है। 


प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘बीजेपी का जनता को दीवाली का गिफ्ट : भयंकर महंगाई। बीजेपी का अपने पूंजीपति मित्र को दीवाली गिफ्ट : 6 एयरपोर्ट। पूजीपतियों का साथ, पूंजीपतियों का विकास।’’ इससे पहले रविवार को कांग्रेस ने सरकार से कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और महंगाई पर रोक लगाने के लिए बाजार में खाद्य वस्तुओं का पर्याप्त भंडार उपलब्ध कराने को कहा।

Desk Team