लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

राहुल गांधी ने सिंधुताई सपकाल के निधन पर जताया दुख

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता सिंधुताई सपकाल के निधन पर बुधवार को दुख जताया और समाज के लिए किए गए उनके कार्यों को याद किया।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता सिंधुताई सपकाल के निधन पर बुधवार को दुख जताया और समाज के लिए किए गए उनके कार्यों को याद किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘डॉक्टर सिंधुताई सपकाल के निधन पर मैं दुख व्यक्त करता हूं। वह उन कई अनाथ लोगों के लिए ‘माई’ के तौर पर याद की जाएंगी जिनकी उन्होंने देखभाल की। आदिवासी समुदायों के अधिकारों और पुनर्वास के लिए किए उनके कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का काम करेंगे।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ट्वीट किया, ‘‘सामाजिक कार्यकर्ता सिंधुताई सपकाल जी का जीवन सेवा की प्रेरणा के संदेश से भरा हुआ है। सदा प्रेम व अपनापन बरसाने वाली ताई तमाम अनाथ बच्चों का सहारा बनीं। उनके निधन से देश को एक अपूर्णीय क्षति हुई है। विनम्र श्रद्धांजलि।

प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता और ”अनाथ बच्चों की मां” के तौर पर पहचानी जाने वाली सिंधुताई सपकाल का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पिछले साल पद्मश्री से सम्मानित की गईं सपकाल 75 वर्ष की थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − nine =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।