फरीदाबाद में कांग्रेस प्रवक्ता और नेता विकास चौधरी की हत्या एक निन्दनीय, शर्मनाक और दुखद घटना है। यह हरियाणा मे बिगड़ती कानून व्यवस्था का आईना है। प्रभु श्री चौधरी की आत्मा को शांति और परिवार को ये आघात सहने की शक्ति दे।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 27, 2019
उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर चौधरी की आत्मा को शांति एवं परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।’’ पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘‘विकास चौधरी की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या की खबर अत्यंत दुखद है। यह कायराना हरकत घोर निंदनीय और शर्मनाक है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।’’
भाजपा राज में प्रदेश गुंडाराज व संगठित अपराध का गढ़ बन गया है।
कानून व्य्वस्था तार-तार हो चुकी है, गुंडे-बदमाशों व अराजक तत्वों का बोल बाला है।
इस माहौल की दोषी सिर्फ खट्टर सरकार ही है।
विकास चौधरी पर हमले की निष्पक्ष जॉंच हो व भाजपा सरकार आरोपीयों को क़ानूनी सज़ा दिलवाए।
2/2
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) June 27, 2019
उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘बीजेपी के राज में हरियाणा प्रदेश गुंडाराज और संगठित अपराध का गढ़ बन गया है। कानून-व्यवस्था तार-तार हो चुकी है। गुंडे-बदमाशों और अराजक तत्वों का बोलबाला है। इस माहौल के लिए सिर्फ खट्टर सरकार जिम्मेदार है।’’ सुरजेवाला ने कहा कि विकास चौधरी की हत्या की निष्पक्ष जांच हो और आरोपियों को सजा मिलनी चाहिए।