कांग्रेस स्थापना दिवस से एक दिन पहले विदेश दौरे पर रवाना हुए राहुल गांधी, CM शिवराज ने किया कटाक्ष

Summary :

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पुष्टि की कि वह कुछ दिनों तक बाहर रहेंगे। उन्होंने कहा, “कांग्रेस नेता राहुल गांधी संक्षिप्त व्यक्तिगत यात्रा के लिए विदेश रवाना हुए हैं और वह कुछ दिनों तक बाहर रहेंगे।”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को अपनी संक्षिप्त निजी यात्रा पर विदेश रवाना हुए। पार्टी ने यह जानकारी दी। कांग्रेस ने हालांकि यह नहीं बताया कि राहुल गांधी कहां गए हैं। लेकिन पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पुष्टि की कि वह कुछ दिनों तक बाहर रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस नेता राहुल गांधी संक्षिप्त व्यक्तिगत यात्रा के लिए विदेश रवाना हुए हैं और वह कुछ दिनों तक बाहर रहेंगे।
यह पूछे जाने पर कि पूर्व कांग्रेस प्रमुख कहां गए हैं, सुरजेवाला ने कोई खुलासा नहीं किया। इस बीच सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी सुबह कतर एयरवेज की उड़ान से इटली में मिलान रवाना हुए। राहुल गांधी की नानी इटली में रहती हैं और वह पहले भी उनसे मिलने गए थे। राहुल के विदेश रवाना होने के एक दिन बाद ही सोमवार को कांग्रेस का 136 वां स्थापना दिवस है।
इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में पार्टी का झंडा फहराया जाएगा। राहुल गांधी ने गुरुवार को कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था और उन्हें एक ज्ञापन सौंपकर आग्रह किया था कि वो सरकार से किसानों की मांगों पर विचार करने के लिए कहें।  उन्होंने संसद के संयुक्त सत्र बुलाकर कृषि कानूनों को वापस लेने की भी मांग की थी।

इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के स्थापना दिवस पर पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष किया है। सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कहा “कांग्रेस इधर अपना 136 वां स्थापना दिवस मना रही है और राहुल जी ‘9-2 11’हो गए।‘‘

TOP 5 NEWS 28 DECEMBER : आज की 5 सबसे बड़ी खबरें

Desk Team