देश में ”डिटेंशन सेंटर” नहीं होने से जुड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथित बयान को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को उन पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ”आरएसएस के प्रधानमंत्री” भारत माता से झूठ बोलते हैं। असम में डिटेंशन सेंटर से जुड़ी एक खबर शेयर करते हुए गांधी ने ट्वीट किया, ”आरएसएस के प्रधानमंत्री भारत माता से झूठ बोलते हैं।”

दरअसल, पिछले दिनों प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में एक रैली में कहा था कि देश में ‘‘डिटेंशन सेंटर’’ को लेकर फैलाई जा रही अफवाहें सरासर झूठ हैं। उन्होंने कहा था कि “सिर्फ कांग्रेस और अर्बन नक्सलियों द्वारा उड़ाई गई डिटेन्शन सेन्टर वाली अफ़वाहें सरासर झूठ है, बद-इरादे वाली है, देश को तबाह करने के नापाक इरादों से भरी पड़ी है – ये झूठ है, झूठ है, झूठ है।” कांग्रेस नेता ने जो खबर शेयर की है उसके मुताबिक असम में डिटेंशन सेंटर मौजूद है।


Download Android App
Download iOS App



