GDP -23.9
देश की अर्थव्यवस्था की बर्बादी नोटबंदी से शुरू हुई थी।
तब से सरकार ने एक के बाद एक ग़लत नीतियों की लाइन लगा दी।https://t.co/rNewLiHfB2
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 1, 2020
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने आरोप लगाया कि सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था डुबो दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आज से 6 महीने पहले राहुल गांधी जी ने आर्थिक सुनामी आने की बात बोली थी। कोरोना संकट के दौरान हाथी के दांत दिखाने जैसा एक पैकेज घोषित हुआ। लेकिन आज हालत देखिए। जीडीपी -23.9 प्रतिशत तक गिर गई। भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था को डुबा दिया।’’
आज से 6 महीने पहले राहुल गांधी जी ने आर्थिक सुनामी आने की बात बोली थी।
कोरोना संकट के दौरान हाथी के दांत दिखाने जैसा एक पैकेज घोषित हुआ।
लेकिन आज हालत देखिए।
जीडीपी @ -23.9% जीडीपी।भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था को डुबा दिया। pic.twitter.com/nbeg5j0pdK
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 1, 2020
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘‘मोदी जी, अब तो मान लीजिए कि जिसे आपने “मास्टरस्ट्रोक” कहा, वास्तव में वो “डिजास्टर स्ट्रोक” थे! नोटबंदी, ग़लत जीएसटी, और देशबंदी (तालाबंदी)।’’ गौरतलब है कि कोविड-19 संकट के बीच देश की अर्थव्यवस्था में चालू वित्त वर्ष 2020-21 की अप्रैल-जून तिमाही में 23.9 प्रतिशत की भारी गिरावट आयी है।
मोदी जी,
अब तो मान लीजिए कि जिसे आपने “मास्टर स्ट्रोक” कहा, वास्तव में वो “डिसास्टर स्ट्रोक” थे!
नोटबंदी,
ग़लत जीएसटी,
और
देशबंदी (तालाबंदी) ।#GDP2020— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) September 1, 2020


Download Android App
Download iOS App



