राहुल ने जारी किया वीडियो, PM मोदी पर लगाया देश को खोखला करने का आरोप

Summary :

राहुल ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि श्रमिक, किसान और मजदूर भारत की असली ताकत है और उनको सशक्त बना कर ही देश को मजबूती प्रदान की जा सकती है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से लोकसभा सांसद राहुल गांधी आए दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर विभिन्न मुद्दों को लेकर कटाक्ष करते रहते हैं। सोमवार को उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि श्रमिक, किसान और मजदूर भारत की असली ताकत है और उनको सशक्त बना कर ही देश को मजबूती प्रदान की जा सकती है। 
वीडियो में राहुल ने कहा ‘भारत की ताकत मजबूत अर्थव्यवस्था, युवाओं को रोजगार और सामाजिक समरसता है। श्री मोदी ने अगर अपने चंद पूंजीपति मित्रों की मदद कर देश को खोखला करने की बजाय किसानों, श्रमिकों और मजदूरों की रक्षा की होती तो चीन की हमारी जमीन पर आंख गड़ने की हिम्मत नहीं होती।’ 


उन्होंने एक वीडियो में कहा ‘चीन जानता है कि भारत में उसकी ताकत किसान मत्रदूर और श्रमिक वर्ग है लेकिन उनको कमजोर किया जा रहा। यदि उसे लगता कि भारत की असली ता़कत किसान, मत्रदूर, श्रमिक को कमत्रोर नहीं किया गया है तो उसकी हिम्मत हमारी तरफ आंख उठाकर देखने की नहीं होती।’

Desk Team