कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन ही सोशल मीडिया का सहारा लेकर भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते नजर आ रहे हैं। हाल ही उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में गुजरात महिला पुलिस एक महिला को गुजरात के सीएम विजय रूपानी की चुनावी सभा से बाहर करतीं नजर आ रही हैं। महिला बाहर नहीं जा रही हैं लेकिन महिला पुलिस उसे जबरन उठाकर बाहर कर रही हैं। वीडियो काफी धुंधला है। राहुल गांधी दावा कर रहे हैं कि महिला पुलिस द्वारा सभा से बाहर की गई महिला शहीद की बेटी है। उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘भाजपा का घमंड अपने चरम पर है। ‘परम देशभक्त’ रुपाणीजी ने शहीद की बेटी को सभा से बाहर फिंकवा कर मानवता को शर्मसार किया, उन्होंने आगे लिखा कि 15 साल से इसके परिवार को कोई मदद नहीं मिली, खोखले वादे और दुत्कार मिली। इंसाफ मांग रही इस बेटी को आज अपमान भी मिला। शर्म कीजिए, न्याय दीजिए।
भाजपा का घमंड अपने चरम पर है।
‘परम देशभक्त’ रुपाणीजी ने शहीद की बेटी को सभा से बाहर फिंकवा कर मानवता को शर्मसार किया।
15 साल से परिवार को मदद नहीं मिली, खोखले वादे और दुत्कार मिली। इंसाफ़ माँग रही इस बेटी को आज अपमान भी मिला।
शर्म कीजिए,न्याय दीजिए। pic.twitter.com/w8k7TYQrDt
— Office of RG (@OfficeOfRG) December 1, 2017
बता दें इससे पहले गुरुवार को भी उनका वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे खुद को शिवभक्त बता रहे हैं। इस वीडियो में राहुल गांधी सोमनाथ मंदिर में उनकी एंट्री से हुए विवाद को लेकर जवाबी हमला बोल रहे हैं। वह कह रहे हैं कि मेरी दादी, मेरी फैमिली शिव भक्त है। उनकी यह बात सुनकर वहां मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाई। वीडियो में कह रहे हैं कि ”हम इन चीजों को नॉर्मली प्राइवेट रखते हैं, हम इनके बारे में बोलते नहीं है। क्योंकि हमें लगता है कि जो हमारा धर्म है वह हमारी चीज है, वो हमारे अंदर है, हमें किसी को सर्टीफिकेट देने की जरूरत नहीं है, ये जो हमारी चीज है इस पर हम व्यापार नहीं करना चाहते और न ही हम इस पर दलाली करना चाहते हैं। राहुल गांधी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।