राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना, कहा- अपनी जादुई कसरत करते रहें, क्या पता इकॉनमी ठीक हो जाए

Summary :

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री का पुराना विडियो ट्वीट करते हुए कहा कि मोदी को ऐसे करसत करते जारी रखना चाहिए

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अर्थव्यवस्था को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने प्रधानमंत्री का पुराना विडियो ट्वीट करते हुए कहा कि मोदी को ऐसे करसत करते जारी रखना चाहिए, हो सकता है इकॉनमी ठीक हो जाए। कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर अर्थव्यवस्था को लेकर हमलावर रही है। 


राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘प्रिय पीएम, कृपया अपनी जादुई कसरत को चालू रखें। आपको नहीं पता, क्या पता इससे इकॉनमी ठीक हो जाए।’  बता दें कि पीएम का यह एक पुराना विडियो है। इससे पहले शनिवार को भी राहुल गांधी ने बजट को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए किसानों के अपमान का आरोप लगाया था। 

उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ तो अमीरों के हजारों करोड़ के कर्जों को माफ कर रही है, दूसरी तरफ किसानों को प्रति दिन महज 17 रुपये दे रही है। विपक्ष की बैठक के बाद राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार रोजगार के मुद्दे पर पूरी तरह नाकाम रही है।

Desk Team