देश के अलग-अलग हिस्सों में आज गोवर्धन पूजा का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया कि धर्म एवं जाति के नाम पर भारत को बांटना बंद होना चाहिए। कांग्रेस नेता का ये ट्वीट अप्रत्यक्ष रूप से केंद्र पर हमला है।
राहुल ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘‘भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत के नीचे सभी को सुरक्षा दी थी। आज भी बिना भेदभाव सभी की सुरक्षा करनी होगी।’’ कांग्रेस नेता ने जोर देकर कहा, ‘‘धर्म-मज़हब-जाति के नाम पर भारत को बांटना बंद करो!’’
भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत के नीचे सभी को सुरक्षा दी थी।
आज भी बिना भेदभाव सभी की सुरक्षा करनी होगी।धर्म-मज़हब-जाति के नाम पर भारत को बाँटना बंद करो!
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 5, 2021
पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ट्वीट किया, ‘‘गिरिराज से ध्यान लगावे, मन वांछित फल तू पावे…पूजा गोवरधन की करिलै। सभी देशवासियों को गोवर्धन पूजा (अन्नकूट पर्व) की हार्दिक शुभकामनाएं।’’