राहुल गांधी गुरुवार को वायनाड से नामांकन करेंगे दाखिल

Summary :

ओमन चांडी ने बताया कि बुधवार रात कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कोझिकोड पहुंचने और फिर अगले दिन वायनाड की यात्रा करने की उम्मीद है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल करने के लिए यहां पहुंच सकते हैं। कांग्रेस महासचिव और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने सोमवार को यह जानकारी दी। चांडी ने बताया कि बुधवार रात राहुल के कोझिकोड पहुंचने और फिर अगले दिन वायनाड की यात्रा करने की उम्मीद है।

ओमन चांडी ने कहा, ”अगर संयोग से वह बुधवार को नहीं आते हैं तो वह गुरुवार सुबह पहुंचेंगे और वायनाड के लिए रवाना होंगे। लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले वह एक रोड शो करेंगे।” चांडी ने कहा कि राहुल की उम्मीदवारी के कारण दक्षिण भारत में पूरा चुनावी परिदृश्य काफी बदल गया है।

rahul gandhi

पहली बार दो सीटों से मैदान में राहुल गांधी, अमेठी के अलावा वायनाड से भी लड़ेंगे चुनाव

उन्होंने कहा, ”राहुल के वायनाड आने से एक जोरदार व स्पष्ट संदेश जाता है कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जो पूरे देश को एक के रूप में देखती है। उनकी उम्मीदवारी केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में कांग्रेस की सफलता को बढ़ाएगी।” वायनाड जिला कर्नाटक और तमिलनाडु दोनों के साथ सीमा साझा करता है।

Desk Team