गणतंत्र दिवस के खास मौके पर दिल्ली के राजपथ पर आयोजित समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को को चौथी पंक्ति में बैठने के लिए जगह दी गई है। कांग्रेस के सूत्रों ने ये जानकारी दी है। सरकार ने पहली पंक्ति में बैठने के लिए राहुल गांधी को जगह नहीं दी है। राहुल गांधी को चौथी लाइन में बैठने की जगह दिए जाने से कांग्रेस नाराज है। कांग्रेस के नेताओं के मुताबिक, ये सरकार की सस्ती और ओछी राजनीति है।
कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी पहली बार गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर होने वाली होने वाली परेड में शामिल होंगे। उन्हें चौथी पंक्ति में सीट दी गई है। कांग्रेस ने इस बार नाराजगी जताई है। हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष रहते सोनिया गांधी को अभी तक फ्रंट सीट दी जाती थी।
अभी तक सत्ता पक्ष या विपक्षी पार्टी के अध्यक्ष को पहली पंक्ति में बैठने की जगह मिलती रही है। लेकिन पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी के साथ ऐसा किया गया है।
गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाली परेड इस बार खास होगी। पहली बार 10 आसियान देशों के नेता इस बार परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। इसके साथ ही पहली बार बीएसएफ की महिला टुकड़ी मोटर साइकिलों पर स्टंट दिखाते हुए नारीशक्ति का प्रदर्शन करेगी।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।