कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी आज दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘भारत बचाओ’ रैली करेगी। इस रैली का उद्देश्य भाजपा सरकार की “विभाजनकारी” नीतियों को उजागर करना है। इस दौरान पार्टी के शीर्ष नेता रैली को संबोधित कर मोदी सरकार की विफलताओं और देश के नागरिकों को बांटने के कथित प्रयासों को उजागर करेंगे।
वही, कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘भारत बचाओ’ रैली से पहले राहुल गांधी ने एक ट्वीट कर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है, “आज दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित भाजपा सरकार की तानाशाही, I.C.U में पहुंचा दी गई अर्थव्यवस्था और लोकतंत्र की हत्या के विरोध में जनसभा को संबोधित करूंगा।”
आज दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित भाजपा सरकार की तानाशाही, I.C.U में पहुँचा दी गई अर्थव्यवस्था और लोकतंत्र की हत्या के विरोध मे जनसभा को संबोधित करूँगा।
Live: https://t.co/yxwa8xCWqt#BharatBachaoRally pic.twitter.com/DrOBr4ckYu
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 14, 2019
बता दें कि कांग्रेस की भारत बचाओ रैली में उत्तर प्रदेश से 40 हजार से अधिक कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच रहे हैं। इस रैली में उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक भागीदारी होने जा रही है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा हर विधानसभा से लगभग औसतन 200 लोगों को रैली में ले जाने की रणनीति बनाई गई थी।
माना जा रहा है कि राजस्थान से भी इस रैली में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस रैली में कांग्रेस नागरिक संशोधन कानून का मुद्दा भी उठाएगी और मोदी सरकार को घेरने की कोशिश करेगी। कांग्रेस ने संसद के दोनों सदनों में इस कानून का विरोध किया था और कहा था कि इस कानून जरिए धर्म के आधार पर देश को बांटने की कोशिश की गई है।
सूत्रों के अनुसार, इस रैली के माध्यम से कांग्रेस पार्टी की कोशिश राहुल गांधी को एक बार फिर से प्रोजेक्ट करने और उनके लिए माहौल तैयार करने की है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।


Download Android App
Download iOS App



