अटल टनल : राहुल का मोदी सरकार पर वार -PM जी, अकेले टनल में हाथ हिलाना छोड़ो, अपनी चुप्पी तोड़ो

Summary :

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सुरंग को लेकर निशाना साधा है। गांधी ने ट्वीट किया,’ पीएम जी, अकेले टनल में हाथ हिलाना छोड़ो, अपनी चुप्पी तोड़े।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी किसी न किसी मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर रोजाना निशाना साधते है। इस बीच बुधवार को राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सुरंग को लेकर निशाना साधा है। गांधी ने ट्वीट किया,’ पीएम जी, अकेले टनल में हाथ हिलाना छोड़ो, अपनी चुप्पी तोड़े। सवालों का सामना करो, देश आपसे बहुत कुछ पूछ रहा है।’ उन्होंने इसके साथ ही ट्विटर  पर अपना एक वीडियो भी साझा किया है। 
उल्लेखनीय है कि मोदी ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में विश्व की सबसे बड़ी ‘अटल टनल’का लोकार्पण किया था। यह टनल 9.02 किलोमीटर लंबी है जो मनाली को लाहौल स्फीति से जोड़ती है। इस टनल की वजह से मनाली और लाहौल स्फीति घाटी पूरे वर्ष एक-दूसरे से जुड़े रह सकेंगे। 

कांग्रेस मोदी सरकार के हाल में कृषि से जुड़े तीन कानूनों को लेकर आक्रामक रुख अपनाये हुए है। इन कानूनों के विरोध में वायनाड से सांसद  गांधी ने तीन दिन पंजाब में ट्रैक्टर रैली निकाली, उसके बाद मंगलवार को हरियाणा पहुंचे। गांधी की यह यात्रा दिल्ली में संपन्न होनी है।

TOP – 5 NEWS 07 SEPTEMBER : आज की 5 सबसे बड़ी खबरें

Desk Team