देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप लगातार बरकरार है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर विपक्ष लगातार केंद्र पर हमलावर है। महामारी के बढ़ते मामलों को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला अनवरत जारी है और शुक्रवार को उन्होंने कोरोना योद्धाओं का डाटा नहीं होने को लेकर केंद्र को घेरा।
प्रतिकूल डाटा-मुक्त मोदी सरकार!
थाली बजाने, दिया जलाने से ज़्यादा ज़रूरी हैं उनकी सुरक्षा और सम्मान।
मोदी सरकार, कोरोना वॉरीअर का इतना अपमान क्यों? https://t.co/jkkiPuywgM
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 18, 2020
राहुल ने ट्वीट किया, ”प्रतिकूल डाटा-मुक्त मोदी सरकार! थाली बजाने, दिया जलाने से ज्यादा जरूरी हैं उनकी सुरक्षा और सम्मान। मोदी सरकार, कोरोना वॉरीअर का इतना अपमान क्यों?” गौरतलब है कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कोरोना योद्धाओं के डाटा के संबंध में राज्यसभा में कहा था कि स्वास्थ्य सेवाएं राज्य सरकार के अंतर्गत हैं, इसलिए केंद्र के पास इस बारे में कोई आंकड़ नहीं है।
बता दें कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान रिकॉर्ड संख्या में कोरोना संक्रमण के 97,894 नये मामलों की पुष्टि होने के बीच यह राहत की बात है कि 16 सितंबर को लगातार दूसरे दिन 82,000 से अधिक व्यक्तियों ने कोरोना वायरस को मात दी।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देशभर में 96,424 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं जिससे राष्ट्रीय औसत कोरोना रिकवरी दर बढ़कर 78.64 प्रतिशत हो गयी है। इस तरह अब तक कोरोना संक्रमण को मात देने वाले व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 40 लाख के पार 41,12,552 हो गयी है वहीं एक्टिव केस 10,17,754 है।


Download Android App
Download iOS App



