आज कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का 88वां दिन है और इस वक्त राहुल गांधी की अगुवाई में यात्रा मध्यप्रदेश में है। जल्द ही यह यात्रा राजस्थान में एंट्री लेने जा रही है। भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है। इस बीच राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा हैं। उन्होंने कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट आने के बाबजूद पेट्रोल-डीजल के दाम कम न करने के ऊपर सवाल उठाए हैं।
कच्चा तेल – 25% सस्ता
एलपीजी – 40% सस्तीये 6 महीनों के अंतरराष्ट्रीय कीमतों के आंकड़े हैं। फिर भी पेट्रोल, डीज़ल और गैस सिलेंडर के दाम कम क्यों नहीं हुए?
प्रधानमंत्री जी, आपके ‘लूट-तंत्र’ के खिलाफ लोकतंत्र की आवाज़ है – भारत जोड़ो यात्रा। जवाब दीजिए!
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 3, 2022
ट्वीट करके पीएम पर राहुल हमलावर
दरअसल राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”कच्चा तेल – 25% सस्ता, एलपीजी – 40% सस्ती… ये 6 महीनों के अंतरराष्ट्रीय कीमतों के आंकड़े हैं। फिर भी पेट्रोल, डीज़ल और गैस सिलेंडर के दाम कम क्यों नहीं हुए? प्रधानमंत्री जी, आपके ‘लूट-तंत्र’ के खिलाफ लोकतंत्र की आवाज़ है – भारत जोड़ो यात्रा। जवाब दीजिए!”
इससे पहले भी तेल के दामों को लेकर राहुल गांधी ने सरकार से सवाल किए थे। उन्होंने पहले कहा था कि भारत की जनता महंगाई से परेशान हैंऔर प्रधानमंत्री अपनी वसूली में मस्त हैं।
आपको बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कन्याकुमारी से 7 सितंबर से हुई थी। यह यात्रा अब तक छह राज्यों तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तलंगाना, महाराष्ट्र से गुजरते हुए अभी मध्यप्रदेश में है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों से गुजरते हुए 3750 किमी की दुरी तय करेगी।