कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी विकास दर में भारी गिरावट को लेकर सोमवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि पहले से ही इस बारे में दी गई हर चेतावनी को नजरअंदाज किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘जीडीपी 24 प्रतिशत गिर गई। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह सबसे बड़ी गिरावट है। सरकार का हर चेतावनी को नज़रअंदाज़ करते रहना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।’’
GDP reduces by 24%. The worst in Independent India’s history.Unfortunately, the Govt ignored the warnings.GDP 24% गिरा। स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे बड़ी गिरावट।सरकार का हर चेतावनी को नज़रअंदाज़ करते रहना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। pic.twitter.com/IOoyGVPLS2— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 31, 2020
गौरतलब है कि कोविड-19 संकट के बीच देश की अर्थव्यवस्था में चालू वित्त वर्ष 2020-21 की अप्रैल-जून तिमाही में 23.9 प्रतिशत की भारी गिरावट आयी है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने पहली तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़े सोमवार को जारी किए। इन आंकड़ों में जीडीपी में भारी गिरावट दिखी है।
सकल घरेलू उत्पाद में इससे पिछले वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में 5.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।
इससे पहले सोमवार को राहुल गांधी ने अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को लेकर एक वीडियो जारी की है।वीडियो को शेयर करते हुए राहुल ने ट्वीट कर कहा कि ”जो आर्थिक त्रासदी देश झेल रहा है उस दुर्भाग्यपूर्ण सच्चाई की आज पुष्टि हो जाएगी, भारतीय अर्थव्यवस्था 40 वर्षों में पहली बार भारी मंदी में है। ‘असत्याग्रही’ इसका दोष ईश्वर को दे रहे हैं। सच जानने के लिए मेरा वीडियो देखें।”
जो आर्थिक त्रासदी देश झेल रहा है उस दुर्भाग्यपूर्ण सच्चाई की आज पुष्टि हो जाएगी: भारतीय अर्थव्यवस्था 40 वर्षों में पहली बार भारी मंदी में है।‘असत्याग्रही’ इसका दोष ईश्वर को दे रहे हैं।सच जानने के लिए मेरा वीडियो देखें। pic.twitter.com/sDNV6Fwqut— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 31, 2020
वीडियो में कांग्रेस नेता ने कहा कि “बीजेपी सरकार ने असंगठित अर्थव्यवस्था पर आक्रमण किया है और देशवासियों को गुलाम बनाने की कोशिश की जा रही है। 2008 में जबरदस्त आर्थिक तूफान पूरी दुनिया में आया। अमेरीका में, जापान में, यूरोप में, चीन में सब जगह आया। अमेरीका के बैंक गिर गए। राहुल ने कहा कि एक के बाद एक, कंपनियों की लाइन लग गई, कंपनियां बंद हो गईं। यूरोप के बैंक गिरे लेकिन हिंदुस्तान को कुछ नहीं हुआ।