चीन ने भारतीय जमीन पर किया है कब्जा, इस सच्चाई को छिपाने वाले है राष्ट्र विरोधी : राहुल गांधी

Summary :

राहुल वीडियो में कहते हैं कि “मेरी पहली प्राथमिकता देश और जनता है। उन्होंने कहा कि ”यह बात एकदम साफ है कि चीन हमारे इलाके में घुस आए हैं।”

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चीन मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर है। इसी कड़ी में उन्होंने ‘सत्य का सफर: राहुल गांधी के साथ’ वीडियो सीरीज शुरू की है। इस सीरीज की चौथी वीडियो जारी करते हुए उन्होंने सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि कि चीन ने भारत की  जमीन पर कब्जा किया है। इस सच्चाई को छिपाना और उन्हें जमीन पर कब्जा करने देना राष्ट्र विरोधी है। 

राहुल ने वीडियो में कहा कि कि “मेरी पहली प्राथमिकता देश और जनता है। उन्होंने कहा कि ”यह बात एकदम साफ है कि चीन हमारे इलाके में घुस आए हैं। यह बात मुझे परेशान करती है। इससे मेरा खून खौलने लगता है कि कैसे एक दूसरा देश हमारे इलाके में घुस आया?”

राहुल ने कहा कि ”एक राजनीतिज्ञ के तौर पर चाहते हैं कि मैं चुप रहूं और अपने लोगों से झूठ बोलूं, जबकि मैं निश्चित रूप से जान गया हूं, मैंने सैटेलाइट तस्वीरें देखी है, मैंने पूर्व सैन्यकर्मियों से बातकी है, अगर आप चाहते हैं कि मैं झूठ बोलूं, कि चीनी इस देश में नहीं घुसे हैं, मैं झूठ नहीं बोलने वाला, स्पष्ट कर दूं मैं ऐसा नहीं करने वाला। मैं चिंता नहीं करता। चाहे मेरा करियर डूब जाए। लेकिन मैं झूठ नहीं बोल सकता।”
उन्होंने कहा कि  ”मैं सोचता हूं, वे लोग जो चीनियों के हमारे देश में घुसने के बारे में झूठ बोल रहे हैं, वे लोग राष्ट्रवादी नहीं हैं। ऐसे लोग देशभक्त नहीं हैं। इसलिए मैं स्पष्ट कहूं, मैं चिंता नहीं करता कि यदि इसका राजनीतिक मूल्य भी चुकाना पड़े। चाहे मेरा राजनीतिक करियर पूरी तरह खत्म हो जाए। जहां तक भारतीय सीमा का संबंध है, मैं केवल सच बोलूंगा।

Desk Team