राहुल का PM मोदी पर वार, कहा- डिफॉल्टर्स को बचाना चाहते थे प्रधानमंत्री इसलिए गयी उर्जित पटेल की नौकरी

Summary :

राहुल ने ट्वीट कर कहा कि उर्जित पटेल बैंकिंग सिस्टम को साफ करने में लगे हुए थे, लेकिन इसके लिए उन्हें अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा। क्योंकि पीएम मोदी लोन न चुकाने वालों पर कार्रवाई नहीं करना चाहते थे।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों विभिन्न मुद्दों पर लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं । इसी कड़ी में मंगलवार को एक बार फिर उन्होंने ट्वीट कर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व गर्वनर उर्जित पटेल के बयान को आधार बनाते हुए कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विलफुल डिफॉल्टर्स को बचाने का काम किया है। 

राहुल ने ट्वीट कर कहा कि “उर्जित पटेल बैंकिंग सिस्टम को साफ करने में लगे हुए थे, लेकिन इसके लिए उन्हें अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा। क्योंकि पीएम लोन न चुकाने वालों पर कार्रवाई नहीं करना चाहते थे।”

बता दें कि  आरबीआई के पूर्व गर्वनर उर्जित पटेल की हाल ही में एक किताब जारी है। इस किताब में उन्होंने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार ने कर्ज न चुकाने वाले लोगों पर नरमी बरती और आरबीआई को भी ऐसा ही करने को कहा गया है।  गौरतलब है कि केंद्र सरकार के साथ पूर्व गवर्नर का विवाद हो गया था जिसके बाद उर्जित पटेल ने 2018 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

प्रियंका का BSP पर वार, बोलीं- अघोषित प्रवक्ता ने BJP की मदद के लिए जारी की व्हिप

Desk Team