राहुल ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- सरकार का आर्थिक पैकेज भी साबित हुआ जुमला

Summary :

राहुल गांधी ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान सरकार ने जो 20 लाख करोड़ रुपए का आर्थिक पैकेज घोषित किया वह जमीन पर नहीं उतरा और घोषणा करने में माहिर सरकार का यह पैकेज भी जुमला साबित हुआ।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के दौरान सरकार ने जो 20 लाख करोड़ रुपए का आर्थिक पैकेज घोषित किया वह जमीन पर नहीं उतरा और घोषणा करने में माहिर सरकार का यह पैकेज भी जुमला साबित हुआ। 

राहुल ने ट्वीट कर कहा कि “चुनावी जुमला- 15 लाख अकाउंट में, कोरोना जुमला- 20 लाख करोड़ का पैकेज।’’

इसके साथ ही उन्होंने एक खबर पोस्ट की है जिसमें सूचना के अधिकार-आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी में सरकार ने बताया है कि इस साल मई में जो 20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज की घोषणा कोरोना से निपटने के लिए की गई थी उसका महज 10 फीसदी पैसा ही वितरित हुआ है। कांग्रेस नेता ने कहा कि इस तरह से 15 लाख रुपए खाते में डालने के चुनावी जुमले की तरह मोदी सरकार का 20 लाख करोड़ रुपए का पैकेज भी कोरोना जुमला साबित हुआ है।

देश में पिछले 24 घंटे में 27071 नए कोरोना मामलों की पुष्टि, संक्रमितों का आंकड़ा 99 लाख के करीब

Desk Team