कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि वह देश को अपराधों का केंद, बनाकर भारत को बांटना चाहते हैं और हिंदुस्तान को कमजोर बनाकर दुश्मनों का सपना पूरा करना चाहते हैं।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी हमला किया और कहा कि उन्होंने दिल्ली की जनता को लुभाने का काम किया है। जनता को भरमाने के लिए केजरीवाल सरकार ने चुनाव से ठीक पहले लोक लुभावनी घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा कि यदि श्री केजरीवाल को दिल्ली की जनता की सचमुच मदद करनी होती तो वह इन घोषणाओं को चुनाव से ठीक पहले नहीं करते।
श्री गांधी ने यहां संगम विहार में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा पूरी दुनिया भारत में निवेश करने के लिए तैयार हैं लेकिन भारत में मोदी सरकार देश को निवेश का केंद, बनाने की बजाय इसे बांटने का काम कर रही है। भारत को बांटकर भारत के दुश्मन हमें कमजोर करना चाहते हैं और मोदी सरकार देश को बांटकर कमजोर कर इन लोगों की इच्छा पूरी करने में लगी है।
उन्होंने कहा कि भारत की तुलना में चीन में रोजगार ज्यादा है। दुनिया को विश्वास है कि भारत के पास ही चीन से आगे निकलने की क्षमता है लेकिन इसके लिए विजन की जरूरत होती है और हमारे पास शायद यह सोच नहीं है। उन्होंने कहा कि चीन में एक फैक्ट्री में 12 लाख लोग काम करते हैं लेकिन भारत में एक फैक्ट्री में अघिकतम 10 या 12 हजार लोग काम करते हैं।
कांग्रेस नेता ने कहा कि श्री मोदी देश को बांटने की कोशिश करते हैं और एक हिंदुस्तानी को दूसरे से लड़ने की साजिश में लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके कार्यकर्ता किसे से डरते नहीं हैं और कभी देश को बांटने का काम नहीं कर सकते हैं। कांग्रेस और उसके कार्यकर्ताओं का इतिहास है कि वह डराने वालों को भगती है। कांग्रेस ने देश से अंग्रेजों को भगाया है।
श्रीमती वाड्रा ने कहा कि भाजपा के लोग जनता के मुद्दों पर कभी बात नहीं करते। भाजपा शासन में बेरोजगारी 45 साल में सबसे ज्यादा हुई है क्या यह संयोग था या प्रयोग था। सरकारी क्षेत्र की कंपनियों को बेचा जा रहा है। इस सरकार की देश को तबाह कर दिया है। कांग्रेस सरकार ने 14 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला लेकिन इन्होंने पांच साल में इतने अधिक लोगों को गरीब बना दिया कि उसकी गिनती नहीं की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में पांच अस्पताल बनाने का वादा किया था लेकिन एक नहीं बनाया जबकि कांग्रेस सरकार ने दिल्ली की जनता के लिए 22 हजार बिस्तर अस्पतालों में बढाए थे। इनकी सरकार ने पांच साल में सिर्फ 3000 बिस्तर ही बढाए हैं। श्री केजरीवाल ने दिल्ली के चुनाव में 611 करोड रुपए प्रचार में खर्च किए हैं। अगर काम किया होता तो इस तरह का प्रचार करने की आवश्यकता नहीं होती।