झारखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश, पूर्व और पश्चिम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, विदर्भ, बिहार, केरल और माहे के अलग-अलग स्थानों पर आंधी-तूफान चलने के आसार हैं।
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर बारिश या हिमपात होने का अनुमान है।
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और ओडिशा के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है। उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अलग-अलग स्थानों में बुधवार को सुबह 08़ 30 बजे से लेकर गुरुवार की शाम 08़ 30 बजे तक बारिश के साथ ओलावृष्टि हुयी।
रात का तापमान असम, मेघालय, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, तेलंगाना, तमिलनाडु और पूर्व मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में सामान्य से ऊपर रहा।
ओडिशा और रायलसीमा के कुछ हिस्सों में तथा पूर्व मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा।
पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, गुजरात, पश्चिम राजस्थान, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से नीचे रहा।
हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में तथा राजस्थान और मध्य प्रदेश के शेष पश्चिमी हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा।
सौराष्ट्र, कच्छ और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से बहुत अधिक नीचे रहा। पूर्वी राजस्थान के भीलवाड़ में सबसे कम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस में दर्ज किया गया। तमिलनाडु में दिन का तापमान सामान्य नसे ऊपर रहा।
दिन का तापमान पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, कोंकण, गोवा, मराठवाड़, विदर्भ और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में तथा मध्य प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे रहा।
बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, गुजरात और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा।
झारखंड, पंजाब के कुछ हिस्सों में तथा पश्चिम राजस्थान और गुजरात के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से बहुत अधिक नीचे रहा।
रायलसीमा के अनंतपुर और कुरनूल में अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे के दौरान पंजाब, पश्चिम राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और केरल में अलग-अलग स्थानों पर आंधी आने की खबर हैं।
उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में बारिश या बौछारें पड़ी।
पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय हिस्से, सिक्किम, ओडिशा, बिहार, उत्तर प्रदेश, पूर्व और पश्चिम राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में बारिश हुयी या फिर छींटे पड़ी।
नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य प्रदेश, मराठवाड़, तटीय आंध, प्रदेश, रायलसीमा और कर्नाटक में मौसम शुष्क रहा।