लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में बारिश के आसार

चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सो में अगले 24 घंटे के दौरान 30-40 किमी प्रति घंटा की गति से तेज हवा के चलने और बिजली के साथ बारिश होने का अनुमान है।

चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सो में अगले 24 घंटे के दौरान 30-40 किमी प्रति घंटा की गति से तेज हवा के चलने और बिजली के साथ बारिश होने का अनुमान है। 
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार और झारखंड के अलग-अलग हिस्सो में कड़कती बिजली के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान कोंकण, गोवा, छत्तीसगढ़ और पूर्व मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तेज से अति तेज बारिश होने के आसार हैं। 
पश्चिम मध्य और विदर्भ के कुछ स्थानों पर बहुत तेज तथा मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण गुजरात और ओडिशा के अलग-अलग स्थानों पर बहुत तेज बारिश हो सकती है। उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, सौराष्ट्र, कच्छ, तटीय आंध, प्रदेश, तटीय और उत्तर आंतरिक कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। 
दक्षिण पश्चिम और पश्चिम मध्य अरब सागर के साथ तटीय गुजरात, उत्तरी दक्षिण पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी तथा समीप के तटीय ओडिशा में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से हवा चल सकती है जिससे समुद, का रूख प्रतिकूल होगा। उत्तर तटीय महाराष्ट्र में मौसम ठीक नहीं रहने का अनुमान है। मछुआरों को इन इलाकों के समुंद्र में नहीं जाने की सलाह दी गयी है। 
दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में, मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में, छत्तीसगढ़ के शेष भाग, उत्तर प्रदेश के कुछ और भाग, उत्तराखंड के अधिकांश हिस्से और हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ है। 
पंजाब के कुछ हिस्सों में तथा दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गर्म हवा चली। 
दिन का तापमान पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में तथा पश्चिम राजस्थान और पंजाब के शेष हिस्सों में सामान्य से अत्यधिक ऊपर रहा। पश्चिम उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा जबिक गुजरात के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा। 
देश के मैदानी इलाके में सबसे अधिक तापमान पश्चिम राजस्थान के चुरू में 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
ओडिशा में दक्षिण पश्चिम मानसून अति सक्रिय रहा है जबकि झारखंड, पूर्व मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय रहा जबकि तमिलनाडु में मानसून कमजोर रहा। 
पिछले 24 घंटे के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, पूर्व मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक के अधिकतर हिस्सों में तथा जम्मू कश्मीर, विदर्भ, तेलंगाना, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में कई स्थानों पर बारिश हुयी। 
नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्यप्रदेश, तटीय आंध, प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर तथा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, पश्चिम राजस्थान, गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ, मराठवाड़, रायलसीमा और तमिलनाडु में अलग-थलग स्थानों पर बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − 4 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।