जम्मू-कश्मीर में पुलवामा हमले के बाद उपजे हालातों के बीच अमेरिका और पाकिस्तान में तैनात भारतीय उच्चायुक्तों ने बुधवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए हैं। नॉर्थ ब्लॉक स्थित गृह मंत्रालय में अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्द्धन श्रृंगला और इसके बाद पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने गृह मंत्री से भेंट की।
बताया गया है कि इन बैठकों में आतंकवाद पर लगाम लगाने के लिए सोचे जा रहे उपायों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। ये मुलाकातें ऐसे समय हुईं जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर बैठक चल रही थी और उसमें आतंकवाद के खिलाफ जंग को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया।


Download Android App
Download iOS App




