लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

राज्यसभा में बोले राजनाथ-हमारी सेना ने PAK की हरकतों को सीमा तक ही सीमित कर दिया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ओर से की जाने वाली हरकतों को सीमा तक ही सीमित कर दिया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ओर से की जाने वाली हरकतों को सीमा तक ही सीमित कर दिया है। उन्होंने बताया कि इसी साल अप्रैल माह तक सभी राफेल विमान भारत आ जाएंगे। इसके साथ ही रक्षा मंत्री ने स्वदेशीकरण को लेकर भी अपनी बात राज्यसभा के पटल पर रखी।
स्वदेशीकरण को लेकर सदन में पूछे गए एक साल के जवाब में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि हम स्वदेशीकरण पर जोर दे रहे हैं और 101 वस्तुओं को चुना है जो अन्य देशों से आयात नहीं की जाएंगी बल्कि भारतीयों द्वारा भारत में निर्मित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अब तक 11 राफेल विमान आ चुके हैं और मार्च तक 17 राफेल भारत की धरती पर होंगे। अप्रैल 2022 तक हमारे सारे राफेल भारत आ जाएंगे।
रक्षा मंत्री ने कहा ‘‘भारतीय सेना की जितनी सराहना की जाए, कम है क्योंकि उन्होंने पाकिस्तान की ओर से की जाने वाली हरकतों को सीमा तक सीमित कर दिया है।’’ रक्षा मंत्री ने बताया ‘‘2020 में संघर्ष-विराम उल्लंघन की 4629 घटनाएं हुईं। पाकिस्तान की ओर से इस तरह की गतिविधियों को अंजाम देने का उद्देश्य भारत में शांति को बाधित करना है।’’ 

कृषक रैली में बोले राकेश टिकैत- कानून वापिस नहीं हुए तो अनाज तिजोरियों में रखने का सामान बन जाएगा

उन्होंने बताया ‘‘पाकिस्तान की ओर से होने वाली संघर्ष-विराम उल्लंघन की घटनाओं को रोकने के लिए भारतीय पक्ष अपनी ओर से समुचित कदम उठाता है।’’ इसका ब्यौरा देने से इंकार करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में आतंकवादियों का प्रवेश कराने, कई बार भारत में सक्रिय आतंकवादियों को यहां से निकालने के लिए और भारत में शांति की स्थिति को बाधित करने के लिए भी सीमा पार से संघर्ष-विराम का उल्लंघन किया जाता है।’’ 
सिंह ने बताया ‘‘जहां तक भारत की ओर से की जाने वाली कार्रवाई का सवाल है …यह तो पाकिस्तान सरकार का दिल ही बता सकता है कि भारत की सेना का प्रत्युत्तर क्या और कैसा है? भारतीय सेना ने उनकी ओर से की जाने वाली गतिविधियों को सीमा तक सीमित कर दिया है।’’ पूरक प्रश्न पूछते हुए सदन में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य गुलाम नबी आजाद ने कहा ‘‘वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान ही संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएं क्यों बढ़ी हैं? क्या इसके लिए विदेश नीति जिम्मेदार है?’’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सीमा जम्मू से लगती है कश्मीर से नहीं। 
उन्होंने कहा ‘‘अक्सर कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ कराई जाती है और जम्मू में संघर्षविराम उल्लंघन होता है। इससे जम्मू के पांच जिलों में खास तौर पर प्रभाव पड़ता है। वहां के लोगों को मुआवजा मिलना चाहिए।’’ राजनाथ ने बताया ‘‘जान माल के नुकसान पर राज्य सरकार की ओर से मुआवजा देने की परंपरा चली आ रही है। पहले मुआवजे की राशि बहुत ही कम थी। पहले केवल तीन पशुओं के मारे जाने पर मुआवजा दिया जाता था। अब यह राशि बढ़ा दी गई है और हर तरह के नुकसान पर मुआवजा दिया जाता है।’’ 
राजनाथ सिंह ने बताया ‘‘सीमा पर 14,000 से अधिक बंकर बनाने का लक्ष्य रखा गया था जिनमें से अधिकतर बंकर तैयार किए जा चुके हैं। खतरे की आशंका होते ही नागरिकों को अन्यत्र ले जाया जाता है।’’ उन्होंने कहा ‘‘सीमा पार से संघर्ष-विराम उल्लंघन अक्सर इसलिए किया जाता है क्योंकि उनका भारत में पठानकोट हमला, उरी हमला जैसी बड़ी घटनाओं को अंजाम देने का इरादा होता है। भारतीय सेनाएं अपनी ओर से सीमा पर पूरी तरह सतर्कता बरतती हैं।’’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + 2 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।