केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू क्षेत्र में आठ अप्रैल को तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि राजनाथ सिंह पुंछ से लोकसभा चुनाव लड़ रहे भारतीय जनता पार्टी के सांसद जुगल किशोर शर्मा के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए मारह और सुचेतगढ़ में रैलियों को संबोधित करेंगे। वह प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह के पक्ष में डोडा के भद्रवाह इलाके में भी चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।
सूत्रों ने बताया कि राजनाथ सिंह सोमवार सुबह जम्मू पहुंचेंगे और उसके बाद भद्रवाह के लिए रवाना हो जाएंगे। वह उसी दिन अपराह्न मारह और सुचेतगढ़ में रैलियों को संबोधित करने के बाद दिल्ली लौट जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बाद राजनाथ चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने वाले तीसरे नेता बन गये हैं। मोदी डॉ. जितेंद्र सिंह के समर्थन में 11 अप्रैल को कठुआ में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।