BREAKING NEWS

आज का राशिफल (31 मार्च 2023)◾रामनवमी शोभायात्रा पर बंगाल के 2 शहर, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में हिंसा, छत से हुई पत्थरबाजी आगजनी में कई घायल ◾जम्म कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- 'अगस्त 2019 के बाद लोग जम्मू-कश्मीर में बदलाव महसूस कर रहे हैं'◾जम्म कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- 'अगस्त 2019 के बाद लोग जम्मू-कश्मीर में बदलाव महसूस कर रहे हैं'◾CM योगी ने कहा- 'धर्म कर्तव्य का बोध कराता, नैतिक मूल्यों से भी जोड़ता'◾प्रतिनिधि जी20 शेरपा बैठक और केरल में होने वाली अन्य कार्यक्रमों को लेकर दिखे उत्सुक◾रियल एस्टेट क्षेत्र की बढ़ी मुश्किलें, रेपो दर में वृद्धि जारी◾कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा - 'राहुल के खिलाफ द्रुत गति से हो रही प्रतिशोध की कार्रवाई'◾विश्व बैंक ने किया खुलासा- सुधारों को तेजी से लागू करने का लाभ भारत को आर्थिक वृद्धि के रूप में मिलेगा◾केंद्र की वर्तमान भाजपा सरकार ने लोकतंत्र को 'कचरे के डिब्बे' में डाला : AAP ◾मनीष तिवारी का लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह, वन संरक्षण विधेयक पर संसदीय नियमों और प्रक्रियाओं का पालन हो◾सचिन पायलट बोले- 'राहुल गांधी की आवाज दबाना चाहती है केंद्र सरकार'◾अमृतपाल के खिलाफ कार्रवाई के दौरान हिरासत में लिए गए 348 लोग रिहा : पंजाब सरकार◾दिल्ली में 12 ‘स्कूल ऑफ एप्लाइड लर्निंग’ स्थापित किए जाएंगे, व्यावहारिक पहलुओं पर दिया जाएगा ध्यान : आतिशी◾रामनवमी पर जहांगीरपुरी में बड़ी संख्या में लोगों के मार्च के बाद दिल्ली पुलिस ने बड़ाई सुरक्षा ◾रामनवमी पर गुजरात में भड़की हिंसा, वडोदरा में जुलूस पर पथराव के बाद तनाव◾12 अप्रैल को पटना की अदालत राहुल गांधी को मानहानि के आरोप का जवाब देने के लिए किया तलब◾गाजियाबाद में मीट की दुकानों और बूचड़खानों के अवैध संचालन पर केंद्र और यूपी सरकार जवाब दें : इलाहाबाद HC ◾केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा- 'दिसंबर तक पूरा हो जाएगा मुंबई-गोवा राजमार्ग का काम'◾उत्तर प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव में बीजेपी मुस्लिमों को टिकट दे सकती है◾

कैबिनेट विस्तार से पहले निशंक की छुट्टी, हर्षवर्धन और बाबुल सुप्रियो का भी इस्तीफा

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल को दो साल पूरे होने पर आज केंद्रीय कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। आज शाम 6 बजे कैबिनेट में विस्तार होगा और नए मंत्री आज ही शपथ लेंगे। नए चेहरों की एंट्री से पहले कई पुराने चेहरों को एग्जिट किया जा रहा है। जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन समेत कई बड़े नाम शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, विस्तार से पहले रमेश पोखरियाल और हर्षवर्धन के अलावा संतोष गंगवार, देबोश्री चौधरी, सदानंद गौड़ा, बाबुल सुप्रियो, रतनलाल कटारिया,  संजय धोतरे को कैबिनेट से बाहर कर दिया गया है। वहीं थावरचंद गहलोत भी इस कैबिनेट का हिस्सा नहीं रहे हैं। केंद्र ने कल ही उन्हें कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया है। 

PM आवास पर भावी मंत्रियों का हुजूम, आज शाम 6:00 बजे होगा कैबिनेट विस्तार

इसके साथ ही कैबिनेट फेरबदल में कुछ मंत्रियों को योग्यता और अनुभव के आधार पर प्रमोशन मिलने वाला है, इसमें प्रमुख नाम नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी और केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर शामिल है। संतोष गंगवार और देबोश्री चौधरी ने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

रमेश पोखरियाल निशंक को खराब स्वास्थ्य की वजह से कैबिनेट से हटाया गया है। कोरोना होने के बाद से ही उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा, ऐसे में अब उन्हें मंत्रिमंडल से हटाया जा रहा है। वहीं पश्चिम बंगाल की सांसद देबाश्री चौधरी केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की राज्य मंत्री थीं।

सूत्रों के मुताबिक, मंत्रिपरिषद विस्तार में 43 चेहरों को शामिल किया जा सकता हैं। साथ ही कुछ मंत्रियों को पदोन्नत किया जा सकता है। इस मंत्रिपरिषद में युवाओं और प्रशासिनक क्षमता वाले नेताओं को शामिल किया जा सकता हैं। इनमें चार पूर्व मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जिन नेताओं को मंत्री बनाया जा सकता है उनमें बीजेपी महासचिव भूपेंद्र यादव, मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया, महाराष्ट्र से राज्यसभा के सदस्य नारायण राणे, असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, हरियाणा के सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल, दिल्ली से बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी, उत्तराखंड के नैनीताल-ऊधमसिंह नगर से सांसद अजय भट्ट, कर्नाटक के उडुपी चिकमगलूर से सांसद शोभा करंदलाजे, महाराष्ट्र के बीड से सांसद प्रीतम मुंडे, महाराष्ट्र के भिवंडी से सांसद कपिल पाटिल, महाराष्ट्र के ही दिन्डोरी से सांसद भारती पवार, उत्तर प्रदेश के खीरी से सांसद अजय मिश्रा और पश्‍चिम बंगाल के बनगांव के सांसद शांतनु ठाकुर प्रमुख हैं। प्रधानमंत्री आवास पर हुई बैठक में ये सभी नेता शामिल थे। 

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी, केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री पुरुषोत्तम रूपाला और बंदरगाह, पोत और जलमार्ग परिवहन मंत्रालय के साथ ही रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्यमंत्री मनसुख भाई मांडविया, विद्युत मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आर के सिंह और आवासन तथा शहरी विकास और नागर विमानन मंत्रालय में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी सहित कुछ अन्य वर्तमान मंत्रियों की पदोन्नति हो सकती है। ये सभी प्रधानमंत्री आवास पर हुई बैठक में उपस्थित थे। 

सहयोगी दलों में से जनता दल (यूनाइटेड) के आरसीपी सिंह का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, जदयू कोटे से तीन और नेताओं को राज्यमंत्री बनाया जा सकता है। अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल और लोक जनशक्ति पार्टी के पारस गुट के पशुपति पारस को भी मंत्री पद से नवाजा जा सकता है। 

माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री से मिलने वाले सभी नेता, शाम छह बजे राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में, मंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री के रूप में मई 2019 में 57 मंत्रियों के साथ अपना दूसरा कार्यकाल आरंभ करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल व विस्तार करने वाले हैं। 

मौजूदा मंत्रिपरिषद में कर्नाटक के राज्यपाल बनाए गए केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत सहित कुल 53 मंत्री हैं और नियमानुसार केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों की अधिकतम संख्या 81 हो सकती है।