केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को शुभाकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मैं सभी महिलाओं को इस मौके पर अपनी शुभकामनाए देता हूं। हम नई शिक्षा नीति के माध्यम से महिला सशक्तीकरण की दिशा में काम कर रहे हैं। आज ‘बेटी पढाओ, बेटी बचाओ’ नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मेरी सभी महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं। नारी शक्ति एक सभ्य समाज की आधारशिला है इस सच्चाई के साथ नारी शक्ति को मेरा प्रणाम व् धन्यवाद , हमें यह जीवन देने और उसे जीना सीखने के लिए।#SheInspiresUs#IWD2020 #betipadhaodeshbadhao pic.twitter.com/JEAi6WliBI
— Dr Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) March 8, 2020
रमेश पोखरियाल ने ट्वीट कर कहा , “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मेरी सभी महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं। नारी शक्ति एक सभ्य समाज की आधारशिला है इस सच्चाई के साथ नारी शक्ति को मेरा प्रणाम व धन्यवाद , हमें यह जीवन देने और उसे जीना सिखाने के लिए।”
बता दें कि हर साल आठ मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हम अपनी नारी शक्ति की भावना और उपलब्धियों को सलाम करते हैं।
International Women’s Day : स्मृति ईरानी ने महिलाओं के नेतृत्व में समृद्ध नए भारत के निर्माण का किया आह्वान
इसके अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को जारी अपने बधाई संदेश में कहा,‘‘यह दिवस, समाज, देश एवं विश्व के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका तथा अथक प्रयासों के लिए, उनके प्रति सम्मान प्रदर्शित करने का अवसर है।’’
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को शुभाकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं के नेतृत्व में विकसित समृद्ध नए भारत के निर्माण का आह्वान किया।